{"_id":"6694086e937a102f9a083463","slug":"erosion-intensifies-30-bigha-farmland-submerged-in-saryu-ambedkar-nagar-news-c-91-slko1001-118068-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: कटान तेज, 30 बीघा खेत सरयू में समाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: कटान तेज, 30 बीघा खेत सरयू में समाए
Sun, 14 Jul 2024 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 14 Jul 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
मांझा कम्हारियां में नाव के सहारे बाढ़ का निरीक्षण करते अधिकारी। -संवाद
मांझा क्षेत्र में बढ़ा कटान दायरा, एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों को लगी चपत
तेजी से घट रहा नदी का पानी, ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें
संवाद न्यूज एजेंसी
राजेसुल्तानपुर अंबेडकरनगर)। सरयू नदी के जलस्तर में तेजी से होती कमीं के बीच रविवार को तहसील क्षेत्र के माझा कम्हरिया में कटान का दायरा बढ़ गया। लगभग 30 बीघा खेत नदी में समा गया। इससे लगभग एक दर्जन किसानों को आर्थिक चपत लगी। नदी का पानी खतरे के निशान से रविवार सुबह 92 सेंटीमीटर नीचे दर्ज हुआ। डीएम अविनाश सिंह ने अधिकारियों के साथ माझा कम्हरिया व अराजी देवारा पहुंचकर हालात का जायजा लिया।
माझा कम्हरिया क्षेत्र में कटान का सिलसिला लगातार जारी है। बीते दो दिनों से सरयू नदी के जलस्तर में कमीं का दौर शुरू हुआ है। यह दौर रविवार को भी जारी रहा। जलस्तर में कमी होने से माझा कम्हरिया के साथ साथ अराजी देवारा के एक दर्जन से अधिक मजरों के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। हालांकि इन सबके बीच लगातार हो रही कटान ने माझा कम्हरिया क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दीं। शुक्रवार व शनिवार के बाद रविवार को भी कटान का दौर जारी रहा।
इस बीच अब लगभग 30 बीघा खेत नदी में समा गया। इसमें माझा कम्हरिया के लल्लन यादव, रामअचल, रामपलट, रामचंदर, राजेंद्र, संगीता, सीताराम, दयाराम, कोदई, जलेबा देवी के खेत शामिल हैं। इसके अलावा योगेंद्र निषाद, बंशीलाल व कैलाश ने जिन खेतों में धान रोपाई की थी वे भी कटान की भेंट चढ़ गए।
विज्ञापन
बोट से डीएम ने लिया जायजा
डीएम अविनाश सिंह ने एडीएम डॉ. सदानंद गुप्ता व सीएमओ डॉ. राजकुमार के साथ ही एसडीएम व सीओ के साथ माझा कम्हरिया पहुंचे। वहां से ट्रैक्टर द्वारा सरयू नदी के किनारे पहुंचे। इसके सभी बोट पर सवार होकर नदी का जायजा लिया। उन स्थानों का भी निरीक्षण किया जहां कटान या तो हो रही है या फिर कटान की संभावना है। डीएम ने जिम्मेदारों को निर्देशित किया कटान रोकने को लेकर सभी जरूरी कदम उठाए जाएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। जहां भी तटबंध की आवश्यकता है वहां उसे बनवाया जाए।
50 लोगों को दी राहत सामग्री
डीएम अविनाश सिंह ने बाढ़ चौकी बाबा विश्वनाथ जूनियर हाईस्कूल पहुंचकर वहां आए ग्रामीणों से बातचीत की। उन्हें आश्वस्त किया कि उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी। सरयू नदी के जलस्तर व कटान पर पैनी निगाह रखी जा रही है। इस बीच उन्होंने 50 परिवारों में राहत सामग्री किट का वितरण किया। कहा कि जरूरत पड़ी तो आगे और भी परिवारों में किट का वितरण किया जाएगा। इस दौरान एडीएम, सीएमओ समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।