फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Entry of big vehicles restricted inside Shahzadpur

शहजादपुर के अंदर बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

Sat, 22 Oct 2022 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Entry of big vehicles restricted inside Shahzadpur
अंबेडकरनगर। दीप पर्व को देखते हुए 24 अक्तूबर तक शहजादपुर के अंदर बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यह व्यवस्था शनिवार दोपहर 12 बजे से लागू की गई है। इस बीच शनिवार को फव्वारा तिराहा के निकट बैरीकेडिंग कर बड़े वाहनों का प्रवेश चौक के अंदर रोक दिया गया। इससे खरीदारी के लिए पहुंचने वालों ने बड़ी राहत की सांस ली।
विज्ञापन

धनतेरस पर अकबरपुर नगर के मुख्य बाजार शहजादपुर में सुबह से ही बड़ी संख्या में खरीदारी के लिए लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भीड़ को देखते हुए बाजार के अंदर बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई। फव्वारा तिराहा के निकट ही शहजादपुर के अंदर जाने वाले मार्ग पर बैरीकेडिंग कर वहां पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी शिवदीपक सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर 12 बजे से इस व्यवस्था को लागू कर दिया गया जो 24 अक्तूबर तक लागू रहेगी। किसी भी बड़े वाहन को शहजादपुर बाजार के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इस दौरान न तो चार पहिया वाहन और न ही ई-रिक्शा ही अंदर प्रवेश कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा 24 अक्तूबर तक किसी भी प्रकार के व्यावसायिक वाहन को अकबरपुर नगर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। अयोध्या की तरफ से आने वाले वाहनों को फायर स्टेशन पर जबकि टांडा की तरफ से आने वाले वाहनों को बाईपास की तरफ मोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed