फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   entrance exam Upstart at 16 centers

16 केंद्रों पर नवोदय प्रवेश परीक्षा

Sat, 09 Jan 2016 10:54 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 09 Jan 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
entrance exam Upstart at 16 centers
इस प्रकार 7 हजार 11 परीक्षार्थी इसमें शामिल हुए। परीक्षार्थियों की बड़ी संख्या के बावजूद कुछ ऐसे परीक्षा केंद्र बना दिए गए जहां न तो समुचित अस्थाई शौचालय की व्यवस्था थी और न ही कक्षों में समुचित प्रकाश की। इससे परीक्षार्थियों को समस्याओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


कक्षा 6 में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा को निपटाने के लिए प्रशासन ने आवश्यक तैयारियां एक दिन पूर्व ही कर लेने का दावा किया था। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बनाएं गए 16 परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को होने वाली परीक्षा के लिए कुल 8 हजार 943 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था।
विज्ञापन


परीक्षा पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे से होनी थी, लेकिन सुबह नौ बजे ही परीक्षा परीक्षा केंद्र पर पहुंचने लगे।  परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा। जलालपुर क्षेत्र स्थित एक परीक्षा केंद्र में अस्थाई शौचालय की व्यवस्था नहीं थी तो टांडा तहसील क्षेत्र के एक विद्यालय में कक्ष में प्रकाश की व्यवस्था नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवाहर नवोदय विद्यालय प्रधानाचार्या सुषमा सागर ने बताया कि परीक्षा में कुल 8 हजार 943 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, लेकिन 1832 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। श्रीमती सागर ने बताया कि परीक्षा को सकुशल निपटाने के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए थे। कहीं से कोई शिकायत सामने नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed