फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Enthusiasm filled in workers, a call to decide victory

कार्यकर्ताओं में भरा जोश, जीत तय करने का आह्वान

Wed, 16 Jun 2021 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Enthusiasm filled in workers, a call to decide victory
अंबेडकरनगर। जिले के प्रभारी एवं कानून मंत्री बृजेश पाठक ने बुधवार को जनपद का सघन दौरा कर कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा। संगठन को और ज्यादा मजबूत बनाने और आगामी चुनाव में सभी सीटों पर जीत तय करने के लिए अभी से काम तेज कर देने का आह्वान किया।
विज्ञापन

जिले के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे कानून और प्रभारी मंत्री बृजेश पाठक का स्वागत बुके देकर क्षेत्रीय मंत्री त्रयंबक तिवारी और जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी ने स्वागत किया। मंत्री ने कटेहरी विधानसभा क्षेत्र की कटेहरी देव इंद्रवती महाविद्यालय में आयोजित बैठक में पार्टी नेताओं से गहन विचार विमर्श किया। इसमें जिला उपाध्यक्ष डॉ. राना रणधीर सिंह एवं मनोज मिश्र, पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद, वरिष्ठ नेता रामशंकर सिंह, चंद्रप्रकाश वर्मा, जिला मंत्री विनय पांडेय आदि मौजूद रहे। इसके बाद वे जिला मुख्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

यहां पार्टी कार्यालय पर अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र की बैठक पूर्व जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा, उपाध्यक्ष विमलेन्द्र प्रताप सिंह महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह, कुंवर जय सिंह,संतोष सिंह, आदित्य शुक्ल, बजरंगी पाठक, अंबिका जायसवाल आदि के साथ चर्चा की। उन्होंने टांडा पहुंचकर विधायक संजू देवी, पार्टी नेता श्याम बाबू गुप्त, जिला उपाध्यक्ष रमेश चन्द्र गुप्त, गौतम उपाध्याय और अनुराग जायसवाल आदि के साथ संगठन पर विचार विमर्श किया। बाद में उन्होंने न्यू सर्किट हाउस में जिला कोर कमेटी के साथ बैठक कर आगामी जिपं अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव को लेकर गहन मंत्रणा की। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पांच सीटों पर जीत का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed