फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Enthusiasm at its peak, voted selfie

चरम पर उत्साह, मतदान कर ली सेल्फी

Fri, 04 Mar 2022 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
Enthusiasm at its peak, voted selfie
अंबेडकरनगर। अलग-अलग बूथों पर मतदान करने के बाद मतदाताओं ने केंद्र के सामने बने प्वाइंट पर सेल्फी ली और उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया। मॉडल व सखी बूथ पर बने सेल्फी प्वाइंट पर मतदाताओं ने सेल्फी ली। युवाओं में सेल्फी लेने को लेकर खूब उत्साह दिखा। उधर, जिला निर्वाचन अधिकारी सैमुअल पॉल एन व एसपी आलोक प्रियदर्शी ने मिश्रीलाल आर्य कन्या इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर सेल्फी ली।
विज्ञापन

गुरुवार को मतदाताओं की फोटो सोशल मीडिया पर लगभग पूरे दिन छाई रहीं। लोकतंत्र के महापर्व पर मतदाताओं के उत्साह का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मतदान केंद्र पर पहुंचकर न सिर्फ मतदान किया, बल्कि मतदान केंद्र के बाहर या फिर सेल्फी प्वॉइंट पर पहुंचकर सेल्फी ली। इसके बाद उसे सोशल मीडिया पर शेयर भी किया। जिला निर्वाचन अधिकारी सैमुअल पॉल एन व एसपी आलोक प्रियदर्शी निरीक्षण करते हुए मतदान केंद्र मिश्रीलाल आर्य कन्या इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पहुंचे तो यहां छात्राओं द्वारा आकर्षक सेल्फी प्वाइंट बनाया गया था। दोनों अधिकारी खुद को नहीं रोक सके। सेल्फी प्वॉइंट पर पहुंचे और सेल्फी ली। अधिकारियों ने सेल्फी प्वाइंट बनाने वाली छात्राओं के प्रयासों की सराहना भी की।
विज्ञापन

मतदान केंद्र बरधाभिउरा में बने प्वॉइंट पर दिलीप वर्मा, राजकुमार, श्रवणकुमार ने वोट डालने के बाद सेल्फी ली। इसके बाद उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया। बीएन इंटर कॉलेज के निकट बने प्वाइंट पर मतदान करने के बाद एनसीसी कैडेट्स के साथ मतदाताओं ने सेल्फी ली। इसे उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर भी किया। इसी प्रकार से अन्य केंद्रों पर भी मतदाताओं ने सेल्फी लेकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed