{"_id":"67057e752e3fdda92d00fc24","slug":"enraged-by-the-death-of-the-young-man-villagers-protested-by-blocking-the-road-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-122523-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: युवक की मौत से भड़के ग्रामीणों ने मार्ग जाम कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: युवक की मौत से भड़के ग्रामीणों ने मार्ग जाम कर किया प्रदर्शन
Wed, 09 Oct 2024 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 09 Oct 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद जाफरगंज में रोज जाम करते ग्रामीण।
- फोटो : संवाद
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली के सिसानी अखईपुर गांव में मंगलवार सुबह एक युवक का शव गांव से आधा किलोमीटर दूर यूकेलिप्टस के पेड़ से लटकता मिला। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। युवक के पिता ने अज्ञात के खिलाफ हत्या कर शव पेड़ से लटका देने की तहरीर पुलिस को दी है।
पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों ने जाफरगंज बाजार में शव रखकर
प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे अकबरपुर जौनपुर मुख्य मार्ग जाम हो गया। बाद में सीओ सिटी ने समझा बुझाकर ग्रामीणों को शांत कराया।
अखईपुर निवासी अमन कुमार (18) सोमवार सुबह 10 बजे घर से निकला था। कुछ देर बाद उसके बड़े भाई अभिषेक ने फोन कर जरूरी काम से घर बुलाया, तो उसने रील बनाने की बात बताकर फोन काट दिया। दो घंटे बाद दोबारा अभिषेक ने अमन को फोन किया। अमन का फोन नहीं उठा। परिजन लगातार उसके पास फोन करते रहे, लेकिन बात नहीं हो पाई। रात साढ़े आठ बजे अमन का फोन स्विच ऑफ जाने लगा। इसके बाद अमन के पिता शिवचरन ग्राम प्रधान के साथ कोतवाली पहुंचे और बेटे के न मिलने की सूचना चौकी इंचार्ज राजेश यादव को देकर घर लौट आए।
मंगलवार सुबह कुछ युवक नित्यक्रिया के लिए यूकेलिप्टस के बाग में पहुंचे। वहां अमन का शव पेड़ से लटकता देख परिजनों को जानकारी दी। शव मिलने की सूचना पर कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस की मौजूदगी में शव को पेड़ से उतरवाया गया। उधर पोस्टमार्टम के बाद परिजन व ग्रामीण लेकर घर की तरफ बढ़े तो शाम पांच करीब जाफरगंज बाजार में मार्ग जाम कर दिया। इससे वहां आवागमन ठप हो गया। ग्रामीणों का कहना था कि यह हत्या का मामला है। केस दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
मार्ग जाम की सूचना मिलते ही एसडीएम सौरभ शुक्ल व सीओ सिटी देवेंद्र कुमार मौर्य वहां पहुंच गए। ग्रामीणों को समझाने बुझाने का प्रयास किया गया। इस पर लगभग दो घंटे बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।
मोबाइल खोलेगा कई राज
अमन का मोबाइल घटनास्थल पर पुलिस को मिला है। पुलिस मोबाइल की कुंडली निकालने में जुट गई है। अमन के सभी करीबी दोस्तों से पुलिस पूछताछ कर घटना की तह तक जाने में जुट गई। पुलिस ने अमन के मोबाइल की सीडीआर मंगवाई है। इसके जरिए ही यह जानकारी हो सकेगी कि अमन ने अंतिम समय में किससे बात की थी।
मार्ग जाम करने पर ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा
जाफरगंज बाजार में लगा जाम लगभग दो घंटे बाद समाप्त हो सका। एएसपी विशाल पांडेय भी देर शाम वहां पहुंचे। सोशल मीडिया के लिए रील बनाने वाला युवक अमन यूट्यूब पर भी वीडियो अपलोड किया करता था। उसकी ज्यादातर रील इंस्टाग्राम पर होती थी। इस बीच उसकी मौत के बाद हुए हंगामे को किसी तरह अधिकारियों ने शांत कराया। बाद में अनायास मार्ग जाम करने को लेकर अकबरपुर कोतवाली में पुलिस ने ग्रामीणों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं व सेवन क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट के तहत केस दर्ज करा दिया। एएसपी ने बताया कि न तो किसी पर कोई शक जताया गया और न ही ऐसे कोई साक्ष्य पाए गए। इसके बाद भी चिकित्सकों की टीम से पोस्टमार्टम कराया गया।