फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Engineering girl students will get hostel gift in the new year

इंजीनियरिंग छात्राओं को नए वर्ष में मिलेगी हॉस्टल की सौगात

Tue, 30 Nov 2021 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Engineering girl students will get hostel gift in the new year
अंबेडकरनगर। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अकबरपुर में अध्ययनरत छात्राओं को नए वर्ष में 100 बेड क्षमता वाले ओबीसी छात्रावास की सौगात मिलने वाली है। लगभग 2 करोड़ 7 लाख रुपए की लागत से निर्माणाधीन 14 कमरों वाले इस हास्टल के भवन निर्माण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इन दिनों वायरिंग, प्लंबरिंग व रंगरोगन का कार्य तेजी से चल रहा है। निर्माण इकाई यूपीआरएनएस का दावा है कि दिसंबर के अंत तक कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। उम्मीद है कि नए वर्ष में छात्राओं को यह हॉस्टल मिल जाएगा।
विज्ञापन

राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अकबरपुर में अभी सभी छात्राओं को हॉस्टल की सुविधा नही मिल सकी है। शासन के निर्देश पर करीब डेढ़ वर्ष पहले कालेज में 100 बेड क्षमता वाले ओबीसी गर्ल्स हॉस्टल निर्माण कार्य को स्वीकृति मिली। शासन ने इसके लिए निर्माण इकाई यूपीआरएनएस को नामित करते हुए 2 करोड़ 7 लाख रुपए धन खर्च की अनुमति प्रदान की। लगभग एक वर्ष के अंदर इस निर्माण को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। परन्तु कोरोना महामारी के चलते निर्माण में अपेक्षित तेजी नहीं दिखी। बीते दिनों डीएम सैमुअल पॉल एन ने 50 लाख रुपए से अधिक की लागत की परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान कड़ी नाराजगी भी जतायी थी।
विज्ञापन

डीएम के सख्त रुख के बाद इन दिनों हास्टल निर्माण कार्य में तेजी आई है। निर्माण प्रभारी डॉ. अवनीश कुमार ने बताया कि हॉस्टल भवन निर्माण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इन दिनों वायरिंग, प्लंबरिंग व रंगरोगन का कार्य चल रहा है। हॉस्टल में कुल 14 कमरों का निर्माण हुआ है। इसमें 10 कमरे छह बेड क्षमता के हैं, जबकि 4 कमरे 10 बेड क्षमता वाले हैं। ऐसे में इस हॉस्टल के बन जाने से 100 छात्राओं को इसका लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भवन निर्माण कार्य पूरा कर जल्द ही कालेज प्रशासन को हैंडओवर हो जाएगा। प्राचार्य राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि हास्टल निर्माण की नियमित समीक्षा की जाती है। इन दिनों तेजी से कार्य चल रहा है। उम्मीद है कि दिसंबर माह में कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद हैंडओवर की प्रक्रिया तेजी से पूरी करायी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed