{"_id":"628539cdbdd40c08362704d6","slug":"encroachment-will-be-removed-from-many-major-roads-of-akbarpur-city-ambedkar-nagar-news-lko631198656","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकबरपुर नगर के कई प्रमुख मार्गों से हटेगा अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकबरपुर नगर के कई प्रमुख मार्गों से हटेगा अतिक्रमण
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर के प्रमुख मार्गों से अतिक्रमण हटाया जाएगा। 20 व 21 मई को अभियान चलाकर प्रमुख मार्ग की पटरियों पर किए गए अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर चलेगा। इस संबंध में बुधवार को अकबरपुर नगर के विभिन्न मार्गों पर बाकायदा लाउडस्पीकर के माध्यम से दुकानदारों से अपील की गई कि वे सड़क के किनारे नाले व नालियों पर किए गए अतिक्रमण को हटा लें। यदि स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो 20 व 21 मई को चलने वाले अभियान के दौरान अतिक्रमण हटाए जाने पर संबंधित से जुर्माना भी वसूला जाएगा।
अकबरपुर नगर पालिका परिषद क्षेत्र से होकर गुजरने वाली तमसा नदी को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए बीते दिनों ही अभियान चलाकर चिह्नांकन किया गया था। इन सबके बीच अब प्रशासन ने अकबरपुर नगर के प्रमुख मार्गों को अतिक्रमण से मुक्त किए जाने का निर्णय लिया है। दरअसल प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण के चलते आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न होती रहती है। जाम में फंसे यात्रियों व नागरिकों द्वारा समय समय पर प्रमुख मार्गों से सड़क के किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने की मांग चली आ रही है।
इसे गंभीरता से लेते हुए ही अब प्रशासन ने अकबरपुर नगर के प्रमुख मार्गों में से एक अकबरपुर अयोध्या मार्ग, पुराने तहसील तिराहा से नई सड़क, टांडा रोड, बसखारी रोड, इल्तिफातगंज रोड समेत अन्य प्रमुख मार्गों को अतिक्रमणमुक्त किया जाएगा। इस बीच बुधवार को अतिक्रमण हटाए जाने को लेकर हुए एलान के बाद संबंधित मार्ग पर सड़क के किनारे अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप का माहौल है।
विज्ञापन
एसडीएम को भेजा गया पत्र
अकबरपुर नगर पालिका परिषद के प्रमुख मार्गों को अतिक्रमणमुक्त करने के लिए 20 मई व 21 मई को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस बीच किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए एसडीएम को पत्र भेजकर मजिस्ट्रेट के साथ ही सुरक्षा उपलब्ध कराए जाने की मांग की गई है। -बीना सिंह, अधिशाषी अधिकारी अकबरपुर नगर पालिका परिषद