फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Encouraged by honoring the meritorious

मेधावियों को सम्मानित कर बढ़ाया हौसला

Sun, 21 Nov 2021 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Encouraged by honoring the meritorious
अंबेडकरनगर के सेंट पीटर्स स्कूल में ब्रेनो ब्रेन कार्यक्रम के दौरान प्रमाण पत्र पाकर खुशी का इज? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। सेंट पीटर स्कूल सभागार में ब्रेन ओ ब्रेन के तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें ब्रेन ओ ब्रेन प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने मेधावियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि इसी तरह का प्रयास आगे भी करते रहना होगा। निरंतर प्रयास व कठिन परिश्रम के जरिए किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता गुप्ता व फादर विल्सन ने दीप प्रज्जवलित कर किया। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ने कहा कि मेधावियों के बेहतर भविष्य निर्माण में ऐसी प्रतियोगिताएं मील का पत्थर साबित होती हैं। निरंतर प्रयास व कठिन परिश्रम के बल पर किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। कहा कि जिस जोड़, घटाव, गुणा, भाग को करने के लिए हमें और आपको कैलकुलेटर की जरूरत होती हैं, वहीं ये चैंपियन बच्चे उंगलियों और बीड्स के सहारे पलक झपकते ही रिजल्ट बता देते हैं। उन्होंने मेधावियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

फादर विल्सन ने भी बच्चों का मनोबल को बढ़ाया। कहा कि बच्चों के बेहतर प्रयास व शिक्षकों की बेहतर कार्यशैली का परिणाम है कि बच्चों ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सेंटर पीटर स्कूल के शाश्वत सौम्य, देवांश सिंह तथा तक्षशिला रूटस के वीर सिंह चौहान को अपने अपने वर्ग में प्रथम स्थान हासिल करने के लिए पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। बीते दिनों ब्रेन ओ ब्रेन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था, जिसमें इन बच्चों ने भी प्रतिभाग किया था। इस बीच बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। वंदना सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया। ब्रेन ओ ब्रेन प्रतियोगिता में कक्षा चार के सर्वज्ञ तिवारी को बेहतर प्रदर्शन के लिए गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। सर्वज्ञ के बेहतर प्रदर्शन से न सिर्फ विद्यालय वरन अभिभावक भी गदगद नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed