{"_id":"62c3273670fbb04836152986","slug":"emphasis-will-be-on-fulfilling-the-target-of-planting-38-lakh-saplings-ambedkar-nagar-news-lko6381420145","type":"story","status":"publish","title_hn":"38 लाख पौधरोपण का लक्ष्य पूरा करने पर होगा जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
38 लाख पौधरोपण का लक्ष्य पूरा करने पर होगा जोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले में मंगलवार को वृहद अभियान चलाकर 38 लाख से अधिक पौधरोपण के लक्ष्य को पूरा किया जाएगा। वन विभाग समेत अन्य विभागों द्वारा पौधरोपण किए जाने को लेकर एक दिन पहले लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं। शतप्रतिशत लक्ष्य को पूरा किया जा सके, इसके लिए सोमवार को सचिव नगर विकास उत्तर प्रदेश व नोडल अधिकारी रंजन कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में समीक्षा की। कुछ विभागों द्वारा शत-प्रतिशत गड्ढे नहीं खोदे गए थे, इस पर सचिव ने देर रात तक सभी गड्ढे की खुदाई का कार्य पूरा कर लिए जाने का निर्देश दिया।
प्रत्येक वर्ष जुलाई में वृहद पैमाने पर अभियान चलाकर पौधरोपण किया जाता है। इस वर्ष भी अधिक से अधिक पौधे लग सकें, इसके लिए शासन से जिले को 38 लाख 43 हजार 884 पौधे लगाए जाने का लक्ष्य दिया गया। पौधरोपण कार्यक्रम को पूर्ण सफल बनाने के लिए एक दिन पहले सचिव नगर विकास रंजन कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में समीक्षा की। इस दौरान पाया कि कुुछ विभागों द्वारा पौधे की ढुलाई व गड्ढों की खुदाई का कार्य पूरा नहीं हुआ। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि सोमवार देर रात तक हरहाल में पौधों की ढुलाई व गड्ढों की खुदाई का कार्य शतप्रतिशत पूरा कर लिया जाए।
बाद में सचिव ने पवित्र शिवबाबा धाम पहुंचकर आम का पौधा लगाया। साथ ही सोनगांव पहुंचकर पांच जुलाई को होने वाले पौधरोपण कार्यक्रम का जायजा लिया। इस दौरान डीएम सैमुअल पॉल एन, सीडीओ सुधीर कुमार, एडीएम अशोक कुमार कनौजिया, सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा आदि मौजूद रहे। वन विभाग के सुभाष यादव ने बताया कि पौधरोपण के महाअभियान में पीपल, पाकड़, बरगद, कंजी, अर्जुन, नीम, आम, जामुन, सागौन, शीशम, सीरस, अकेशिया, आदि पौधों का रोपण होगा।