फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Emphasis on 100 percent coverage within a week

सप्ताह भर के अंदर शत प्रतिशत कवरेज पर जोर

Mon, 17 May 2021 10:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on 100 percent coverage within a week
अंबेडकरनगर। डीएम सैमुअल पॉल एन ने कहा कि कोरोना संक्रमण से ग्रसित मरीजों के उपचार में किसी तरह की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सप्ताह भर के अंदर शत प्रतिशत कवरेज करने का लक्ष्य पूरा होना चाहिए।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में संचालित इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर में समीक्षा बैठक के दौरान डीएम ने कहा कि एकीकृत कोविड कमांड सेंटर से किए गए कॉल के दौरान यदि मरीज द्वारा कोई समस्या बतायी जाती है, तो तत्काल आरआरटी टीम को मरीज के समस्या के बारे में अवगत कराएं। जिससे टीम मौके पर पहुंचकर मरीज की सहायता कर सके। साथ ही मेडिसिन किट का वितरण करने के लिए चेतक टीम को सक्रिय रहने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कहा कि चेतक टीम केवल मेडिसिन किट का वितरण करेगी। बैठक के दौरान उन्होंने इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर से होम आइसोलेशन में भर्ती मरीजों को फोन करके उनकी नियमित लिए जा रहे फीडबैक के डिटेल रजिस्टर को जांचा। कहा कि मरीजों के उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। डीएम ने कहा कि आरआरटी टीम के साथ एसडीएम, बीडीओ तथा एमओआईसी क्षेत्र का भ्रमण करें। एक सप्ताह में शतप्रतिशत कवरेज होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान पाया गया कि जिले में रविवार को आरटीपीसी के 1037, एंटीजन के 907 सेंपल लिए गए। कुल पॉजिटिव रेट 0.96 प्रतिशत रहा। होम आइसोलेशन में कुल 707 मरीज हैं। साथ ही कुल 26 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। यह सभी मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। इस मौके पर सीडीओ घनश्याम मीणा, एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा, सीएमओ डॉ. अशोक कुमार, सीएमएस डॉ ओमप्रकाश गौतम, अपर एसडीएम भरतलाल सरोज, राम नारायण वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed