फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Electricity supply stopped again in the district hospital

Ambedkar Nagar News: जिला अस्पताल में फिर ठप हुई बिजली आपूर्ति

Mon, 04 Mar 2024 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply stopped again in the district hospital
अंबेडकरनगर। एक दिन पहले रविवार को हवा के साथ हुई बारिश के बीच कोटवा महमदपुर से जिला अस्पताल को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने के लिए बिछी अंडरग्राउंड केबल जल गई। इससे जिला अस्पताल को जाने वाली बिजली ठप हो गई। बिजली आपूर्ति के लिए वीआईपी फीडर से जोड़ा तो गया लेकिन सोमवार को पूरे दिन बिजली के आने-जाने से सीटी स्कैन समेत कई अन्य प्रकार की जांच प्रभावित हुईं ।
विज्ञापन

कोटवा महमदपुर बिजली उपकेंद्र से जिला अस्पताल को उपलब्ध कराने के लिए बिछी अंडरग्राउंड केबल रविवार को एक बार फिर से जल गई। इससे जिला अस्पताल की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत जिला अस्पताल को वीआईपी फीडर से जोड़कर बिजली आपूर्ति तो की गई लेकिन बार बार की ट्रिपिंग होने से कई मुश्किलें हुईं। रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को बड़ी संख्या में मरीज जिला अस्पताल पहुंचे। बिजली व्यवस्था बेपटरी होने से मरीजों को जांचों में तमाम मुश्किलें हुईं। सबसे ज्यादा दिक्कत सीटी स्कैन व डिजिटल एक्सरे को लेकर हुई। पर्याप्त वोल्टेज न मिलने से सोमवार को पूरे दिन यह जांच प्रभावित रहीं।
विज्ञापन

मालूम हो कि प्रतिदिन औसतन 45 मरीजों की सीटी स्कैन जबकि 65 मरीजों की डिजिटल एक्सरे जांच होती है। सोमवार को निर्बाध आपूर्ति न होने से जहां लगभग सिर्फ 16 मरीजों की सीटी स्कैन जांच हुई तो वहीं 21 मरीजों का डिजिटल एक्सरे हो सका। इसके अलावा ऑपरेशन में भी बार-बार बिजली की ट्रिपिंग होने से समस्या खड़ी हुई। सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि केबल के जलने की जानकारी पावर कार्पोरेशन के जिम्मेदारों को दे दी गई। आपरेशन में बाधा न हो, इसके लिए जनरेटर की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



दूर की जा रही गड़बड़ी
बारिश के चलते अंडर ग्राउंड केबल जल गई। गड़बड़ी किस जगह यह खोज लिया गया है। काम चल रहा है। - अनूप कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed