{"_id":"580270754f1c1b762b2904f4","slug":"electric-shock-felt-by-the-teens-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टे तार से लगा करंट किशोर झुलसा, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टे तार से लगा करंट किशोर झुलसा, गंभीर
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Electric shock
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर के बाहर खेल रहा किशोर बिजली के खंभे के स्टे तार में उतरे करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालत गंभीर बनी हुई है। सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अखंडनगर निवासी आलोक का 12 वर्षीय पुत्र वीर सिंह का हाथ शनिवार सुबह घर के बाहर खेलने के दौरान घर के निकट स्थित विद्युत खंभे के स्टे तार से छू गया।
विज्ञापन
इससे वह करंट की चपेट में आ गया। गुहार पर पहुंचे ग्रामीण व परिवारीजनों ने किसी तरह उसे तार से अलग किया लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। परिवारीजनों ने आननफानन में उसे बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे जिला अस्पताल अंबेडकरनगर रेफर कर दिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन