फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Election should be done by ballot, caste census should be done

Ambedkar Nagar News: बैलेट से हो चुनाव, कराई जाए जातिगत जनगणना

Sun, 30 Apr 2023 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Apr 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Election should be done by ballot, caste census should be done
अंबेडकरनगर। ईवीएम हटाओ, बैलेट पेपर लाओ, जातिगत जनगणना कराने समेत अलग-अलग मांगों को लेकर रविवार को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा समेत आधा दर्जन संगठनों ने आवाज बुलंद की। अकबरपुर नगर में कार्यकर्ताओं ने जहां पदमार्च किया तो अन्य तहसील मुख्यालय पर भी प्रदर्शन किया। कहा गया कि यदि शीघ्र ही मांगों को पूरा न किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा, बहुजन मुक्ति पार्टी, बहुजन क्रांति मोर्चा, राष्ट्रीय किसान मोर्चा, भारतीय विद्यार्थी मोर्चा ने रविवार को भारत बंद की घोषणा की थी। हालांकि जिले में इसका कहीं कोई असर नहीं दिखा। अकबरपुर नगर में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष साजन राजभर के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर एकत्रित हुए। इसके बाद पटेलनगर तिराहे तक पदमार्च किया। कहा गया कि देश का सबसे बड़ा घोटाला ईवीएम से चुनाव है। इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का विश्वास बढ़े इसके लिए ईवीएम के बजाए बैलेट पेपर से चुनाव कराया जाए।
विज्ञापन

ओमप्रकाश रंजन, पंकज कुमार, जितेंद्र कुमार राजभर, जयप्रकाश, ओपी निगम, दूधनाथ, पंकज ने कहा कि पिछड़ा वर्ग की जातिगत जनगणना कराए जाने की मांग लंबे समय से चल आ रही है लेकिन इस पर कोई ठोस कदम जिम्मेदारों द्वारा नहीं उठाया जा रहा है। इससे पिछड़ा वर्ग का हक मारा जा रहा है। फसलों के लिए एमएसपी कानून लागू किए जाने की मांग को भी उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी उद्योगों में ओबीसी को आरक्षण दिए जाने, पुरानी पेंशन बहाली व आदिवासियों को जल, जंगल व भूमि का अधिकार दिए जाने की मांगें भी उठाई गईं। जिला मुख्यालय के अलावा टांडा, जलालपुर व भीटी में भी कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। आलापुर में वरिष्ठ नेता रामसुरेश वर्मा के नेतृत्व में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ताओं ने पदमार्च कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed