फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Election buses returned, relief

Ambedkar Nagar News: चुनाव में गईं बसें वापस लौटीं, राहत

Mon, 08 May 2023 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
Election buses returned, relief
अंबेडकरनगर। निकाय चुनाव में गैर जनपद के लिए गईं परिवहन निगम की सभी 20 बसें एक दिन पहले रविवार देर शाम वापस लौट आईं। इससे गंतव्य तक जाने में यात्रियों को हो रहीं समस्याएं दूर हो गईं।
विज्ञापन

मालूम हो कि निकाय चुनाव के प्रथम चरण में होने वाले मतदान में लगे कर्मचारियों को लाने ले जाने के लिए अकबरपुर डिपो की 20 बसें बीते दिनों ही गैर जनपद के लिए रवाना हुईं थीं। इससे डिपो में मात्र 34 बसें ही रह गईं थीं। बसों की संख्या कम होने से गंतव्य तक जाने के लिए यात्रियों को विभिन्न प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। भीषण गर्मी में उन्हें बस का इंतजार करने को मजबूर होना पड़ रहा था।
विज्ञापन

प्रथम चरण का मतदान समाप्त होने के बाद से गैर जनपद गईं बसों के लौटने का सिलसिला वैसे तो छह मई से ही प्रारंभ हो गया था लेकिन एक दिन पहले रविवार को सभी बसें वापस अकबरपुर बस स्टेशन पहुंच गईं। सोमवार को सभी 54 बसों का सुचारु रूप से संचालन भी प्रारंभ हो गया। इससे गंतव्य तक जाने के लिए यात्रियों को बड़ी राहत मिली। एआरएम वीएन तिवारी ने बताया कि सभी बसों का सुचारु रूप से संचालन प्रारंभ हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed