फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Elderly woman and youth die in road accidents

Ambedkar Nagar News: सड़क हादसों में वृद्धा और युवक की मौत

Tue, 22 Sep 2026 10:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Elderly woman and youth die in road accidents
.दीपक यादव (फाइल फोटो)
अंबेडकरनगर। जिले में सोमवार देर शाम हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में वृद्धा समेत दो लोगों की मौत हो गई। अकबरपुर के बनगांव चौराहे पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से फूला देवी (70) की जान चली गई। वहीं, राजेसुल्तानपुर के सिरसिया गांव स्थित राधानगर बाजार के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दीपक यादव (36) की मौत हो गई। हादसों के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

राजेसुल्तानपुर संवाद के अनुसार, भरौली गांव निवासी दीपक यादव सोमवार देर शाम आजमगढ़ के महाराजगंज क्षेत्र स्थित सोनपुर सुगौटी गांव में अपने मामा के घर दावत में गए थे। खाना खाने के बाद वह बाइक से घर लौट रहे थे। सिरसिया गांव के राधानगर बाजार के पास पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सीएचसी जहांगीरगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

दीपक की मौत की सूचना मिलते ही पत्नी उर्मिला का रो-रोकर बुरा हाल है। 15 वर्षीय पुत्र दीपांशु यादव और 12 वर्षीय बेटी दीपिका भी पिता के निधन से बेसुध हैं। मृतक दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटे थे। घटना की जानकारी मिलने पर सामाजिक कार्यकर्ता मित्रसेन यादव, मनोज जायसवाल, योगेंद्र यादव और सुभाष यादव समेत अन्य लोग गांव पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया। सीओ अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

केदारनगर संवाद के अनुसार, इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ मुकुदपुर निवासी फूला देवी अपने भतीजे अकबरपुर के बनगांव निवासी मयाराम के घर रिश्तेदारी में आई थीं। सोमवार शाम करीब पांच बजे वह पैदल टहलने के लिए सड़क पर निकली थीं। बनगांव चौराहे पर तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों ने वृद्धा को जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सीओ सिटी नितीश कुमार तिवारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

.दीपक यादव (फाइल फोटो)

.दीपक यादव (फाइल फोटो)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed