{"_id":"68fbc57323cda62e26078d8f","slug":"elderly-man-injured-in-road-accident-dies-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-144147-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सड़क हादसे में घायल वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सड़क हादसे में घायल वृद्ध की मौत
Fri, 24 Oct 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 24 Oct 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बेवाना के कुर्चा निवासी रामनेवाज (73) की बृहस्पतिवार शाम इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय मौत हो गई।
मृतक के नाती पंकज के मुताबिक उनके बाबा रामनेवाज खेती करते थे। बीते बुधवार की शाम साइकिल से कुर्चा बाजार घरेलू सामान लेने जा रहे थे। बाजार के निकट पहुंचे थे। तभी पीछे से उनकी साइकिल में एक बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। आनन-फानन उन्हें पहले जिला अस्पताल फिर राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर ले जाया गया। बृहस्पतिवार को हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक सर्वदमन सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।