{"_id":"6abe99a95101c2829c0fcda2","slug":"elderly-man-dies-during-treatment-12-days-after-being-beaten-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-166103-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: पिटाई के 12वें दिन बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: पिटाई के 12वें दिन बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
सद्दरपुर। जलालपुर क्षेत्र के गोलपुर गांव में शौच को लेकर हुए विवाद में लाठी-डंडों से पिटाई के 12 दिन बाद बुजुर्ग बधनू की इलाज के दौरान मौत हो गई।गोलपुर के टीमल राजभर के मुताबिक उनके बड़े भाई बधनू (62) 19 सितंबर की रात शौच करने गए थे।
वापस लौटते समय गांव के बलराम, शिवा और इंद्रजीत ने उनसे विवाद शुरू कर दिया। विरोध करने पर तीनों ने बधनू पर लाठी-डंडों से बेरहमी से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मृतक के भाई टीमल राजभर की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। बुधवार को मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सीओ अनूप कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में धाराएं बढ़ाई जाएंगी। (संवाद)
संदिग्ध अवस्था में युवक की मौत
राजेसुल्तानपुर। क्षेत्र के सिकरौरा गांव में युवक किशन की घर पर अचानक बेहोश होने के बाद अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सिकरौरा गांव निवासी किशन (19) बृहस्पतिवार की सुबह अचानक घर में बेहोश हो गए। आननफानन उसे सीमावर्ती जिले के अतरौलिया स्थित 100 शैय्या अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। किशन की मौत के बाद पिता अच्छेलाल, भाई कन्हैया, मां रूमा और बहन शालू का रो-रोकर बुरा हाल है। (संवाद)