{"_id":"6579d53d845c587c8c0f7e24","slug":"eighth-pass-fake-doctor-caught-in-lohia-institute-ambedkar-nagar-news-c-13-lko1022-530355-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: लोहिया संस्थान में दबोचा आठवीं पास फर्जी डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: लोहिया संस्थान में दबोचा आठवीं पास फर्जी डॉक्टर
विज्ञापन
लखनऊ। डाॅ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में सोमवार को डॉक्टर की वेशभूषा में घूम रहे एक संदिग्ध युवक को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में संस्थान प्रशासन ने आरोपी के खिलाफ विभूतिखंड थाने में केस दर्ज कराया है।
लोहिया संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी अभिषेक पांडेय के मुताबिक सोमवार दोपहर 12 बजे संस्थान में एक युवक आला व नेम प्लेट लगाए घूम रहा था। युवक के संदिग्ध प्रतीत होने पर सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ करने पर युवक घबरा गया। इस पर सुरक्षाकर्मियों ने संस्थान प्रशासन को जानकारी दी। युवक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अंबेडकरनगर जनपद के अकबरपुर निवासी सूरज तिवारी उर्फ सुधांशु बताया।
वह चार महीने से विनीतखंड में बंधु कुश्वाहा के मकान में किराये पर रह रहा था। सूरज आठवीं पास है और लोगों को खुद को संस्थान के राम प्रकाश गुप्ता मातृ एवं शिशु अस्पताल का डॉक्टर बताता था। आरोपी ने एप्रेन पर स्त्री रोग एवं प्रसूति विशेषज्ञ, सर्जन कंसल्टेंट लिखी फर्जी नेम प्लेट लगा रखी थी, जिस पर छपाई गलत तरीके से हुई थी। साथ ही उसके पास से मिले मोबाइल में व्हाट्सएप पर मिली चैट से भी फर्जीवाड़े की पुष्टि हुई। इंस्पेक्टर विभूतिखंड सुनील कुमार सिंह के मुताबिक जांच में सामने आया है कि आरोपी युवक संस्थान आने वाले मरीजों को अच्छे इलाज का झांसा देकर निजी चिकित्सा संस्थान भेज देता था। इस काम के लिए उसे कमीशन मिलता था। आरोपी पर एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)