{"_id":"6a8b279fb2a7e535b00f301b","slug":"eight-people-were-bitten-by-a-snake-admitted-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-163481-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: आठ लोगों को सांप ने काटा, भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: आठ लोगों को सांप ने काटा, भर्ती
विज्ञापन
रविवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती बालक। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। बारिश के बाद सांप के काटने से जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। रविवार शाम को हुई बारिश के बाद बालक समेत आठ लोगों को सांप ने काट लिया। परिजनों ने सभी को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया। रविवार को शाम को चार बजे हुई बारिश के बाद जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मदारपुर गांव निवासी शदाब पहुंचे परिजनों ने बताया कि उन्हें सांप ने काट लिया है।
इसी तरीके से जगदीशपुर मुस्लिमपुर गांव निवासी निशा पाल, खुखूतारा निवासी अर्पित, पियागपुर निवासी अर्जुन व कजपुरा गांव निवासी 10 वर्षीय कार्तिकेय को सांप ने काट लिया। इसके बाद सभी को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लगाया गया। जहां पर सभी को एएसवी डोज लगाया गया है। इसके पहले दोपहर में अभी श्रीवास्तव, संदीप व मंजीत को भी सांप के काटने के बाद भर्ती किया गया था।
जिला अस्पताल की हालत यह रही कि मरीजों की एकाएक भीड़ बढ़ गई और इसके बाद बेड में जगह न होने पर मरीज को प्राथमिकता के आधार पर स्ट्रेचर पर ही इलाज शुरू किया गया। सीएमएस डॉ. पीएन यादव ने बताया कि जिला अस्पताल में आने वाले मरीज का उपचार पहले जरूरी है। जिससे की उसे कोई दिक्कत न हो। सभी को बेड पर उपचार दिया गया। कई बार ऐसी समस्याएं आती हैं जहां इलाज जरूरी होता है।