फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Eight named for beating up real brothers

सगे भाइयों की पिटाई में आठ नामजद

Wed, 08 Dec 2021 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Eight named for beating up real brothers
बसखारी (अंबेडकरनगर)। थाना अंतर्गत मुजाहिदपुर गांव में गत 6 दिसंबर को वैवाहिक आयोजन के दौरान दो सगे भाइयों की लाठी डंडों से पिटाई मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने कुल आठ व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों में एक ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव लड़ चुका आरोपी भी शामिल है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में मुजाहिदपुर गांव निवासी पंकज ने कहा कि गत 6 दिसंबर की रात मुजाहिदपुर गांव में ही वह अपने भाई पवन के साथ वैवाहिक आयोजन में शामिल होने जा रहा था। इसी बीच वहां ब्लॉक प्रमुख पद के सपा प्रत्याशी रहे संजय कुमार ने अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा, और रास्ता रोककर खड़े हो गए। जब इसका विरोध किया, तो अभद्रता करने लगे। इससे पहले कि हम सब कुछ समझ पाते, उन लोगों ने लाठी डंडों से हम दोनों भाइयों की पिटाई शुरू कर दी। चीख पुकार व गुहार पर जब तक आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचते, तब तक हमलावर जान से मारने की धमकी देते वहां से भाग खड़े हुए। बाद में पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन

इसी मामले में अब आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। एसओ श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि पीड़ित पंकज की तहरीर पर संजय कुमार, उमेश, विनोद, सर्वेश, मुकेश, प्रद्य्रुमभन, शिवम व शानका के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed