फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Eight injured in accidents including aged, one in critical condition

हादसों में वृद्ध समेत आठ जख्मी, एक रेफर

Fri, 25 Nov 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Fri, 25 Nov 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Eight injured in accidents including aged, one in critical condition
accident - फोटो : Demo Pic.

विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में एक वृद्ध समेत कुल आठ लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है जबकि एक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। घायल बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था।

विज्ञापन


 आजमगढ़ जनपद के पवई गांव निवासी दुर्जन (61) पुत्र राजाराम शुक्रवार सुबह बसखारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बसखारी बाजार में सड़क पार करते समय पिकअप की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी बसखारी ले जाया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


वहीं, जहांगीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गदनापुर गांव निवासी शेषमणि (21) पुत्र रामू व रामप्रताप (27) पुत्र बनारसी शुक्रवार सुबह बाइक से जहांगीरगंज जाते समय बाजार के निकट पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी जहांगीरगंज ले जाया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कांदीपुर गांव निवासी छोटू (19) पुत्र रामबरन शुक्रवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल अंबेडकरनगर से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।

वहीं, जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जलालपुर निवासी नीरज (35) पुत्र घनश्याम शुक्रवार सुबह बाइक से जाते समय खजुरी बाजार के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी जलालपुर फिर जिला अस्पताल ले जाया गया, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

उधर, अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डल्लानिजामपुर गांव निवासी हीरा (41) पुत्र रामनिरंजन गुरुवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।

उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत फरीदपुर गांव निवासी अंगद (28) पुत्र रामकरन शुक्रवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।


उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत मीरानपुर मोहल्ला निवासी अजीजुल्लाह (58) पुत्र रमजान अली शुक्रवार सुबह बाइक से शहजादपुर जाते समय फव्वारा तिराहा के निकट तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed