फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Education is the basis of social change

Ambedkar Nagar News: सामाजिक परिवर्तन का आधार है शिक्षा

Tue, 05 Aug 2025 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 05 Aug 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Education is the basis of social change
आलापुर (अंबेडकरनगर)। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज आलापुर में विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति (एसएमडीसी) के सदस्यों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शुक्रवार को संपन्न हुआ। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक परिवर्तन का आधार शिक्षा है। शिक्षा के माध्यम से छात्रों के चरित्र का निर्माण किया जा सकता है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या अनुपमा उपाध्याय ने कहा कि शिक्षा केवल संस्थागत प्रक्रिया नहीं बल्कि सामाजिक परिवर्तन का आधार है। उन्होंने बताया कि विद्यालय को बेहतर बनाने में समुदाय की भागीदारी अहम भूमिका निभाती है। इसी सोच के तहत एसएमडीसी को प्रशिक्षित किया गया है। एसएमडीसी सदस्यों को विद्यालय के संसाधनों के बेहतर उपयोग, पारदर्शिता, बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा की गुणवत्ता और वातावरण सुधार जैसे बिंदुओं पर जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने बताया कि विद्यालय में ऐसा माहौल तैयार किया जाए जो बच्चों के सीखने को बढ़ावा दे सके। संसाधनों का सही इस्तेमाल और समस्याओं का त्वरित समाधान प्रमुख उद्देश्य रहे। सत्र का संचालन रेनू पांडेय, सुप्रिया पटेल, अनुराधा सिंह, प्रतिमा वर्मा, संजय चौधरी, बृजेश यादव और नवनीत पांडेय सहित कई शिक्षकों ने किया। एआरपी विवेक पटेल ने जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed