{"_id":"691615f23d612fde2504b51b","slug":"educated-daughters-are-the-foundation-of-a-strong-society-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-145276-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: शिक्षित बेटियां ही सशक्त समाज की नींव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: शिक्षित बेटियां ही सशक्त समाज की नींव
Thu, 13 Nov 2025 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 13 Nov 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
आलापुर के सुमित्रा देवी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में समग्र शिक्षा अभियान के तहत बृहस्पतिवार को
आलापुर (अंबेडकरनगर)। श्रीमती सुमित्रा देवी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज आलापुर में समग्र शिक्षा अभियान के तहत शुक्रवार को कॅरिअर गाइडेंस मेले का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक विकास रंजन ने छात्राओं को वित्तीय अनुशासन, बैंकिंग क्षेत्र के अवसर और आत्मनिर्भर भारत में युवाओं की भूमिका पर प्रेरक विचार साझा किए। प्रभारी निरीक्षक अतुल श्रीवास्तव ने छात्राओं को सुरक्षा, आत्मरक्षा और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ उपाध्याय ने न्याय व्यवस्था और विधिक अधिकारों पर प्रकाश डाला, जबकि प्रधानाचार्य रनविजय कुमार ने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम बताया। संचालन सुप्रिया पटेल ने किया। नोडल शिक्षिका रेनू पांडेय और अनुराधा ने समग्र शिक्षा अभियान के तहत गतिविधियों का संयोजन किया। प्रधानाचार्या अनुपमा उपाध्याय ने सभी का आभार व्यक्त किया।