फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Durga Puja committees closed the doors of the pandals

दुर्गा पूजा समितियों ने बंद किए पंडालों के कपाट

Mon, 18 Oct 2021 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Durga Puja committees closed the doors of the pandals
अंबेडकरनगर के किछौछा में दुर्गा पूजा समिति पदाधिकारियों से वाता करते एसडीएम व सीओ। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
बसखारी। केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष से पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से कथित अभद्रता से नाराज होकर किछौछा नगर क्षेत्र की सभी 13 दुर्गा पूजा समितियों ने पंडालों को श्रद्धालुुओं के दर्शन के लिए रविवार को बंद कर दिया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि बसखारी थाना प्रभारी को निलंबित नहीं किया जाता है तो 18 अक्तूबर को प्रस्तावित विसर्जन नहीं किया जाएगा। समितियों के इस निर्णय के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। उन्हें मनाने के लिए एसडीएम व सीओ बसखारी थाने पहुंचे। वहां देर शाम तक वार्ता होती रही।
विज्ञापन

केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति किछौछा के अध्यक्ष भरत के साथ बसखारी पुलिस की ओर से कथित तौर पर अभद्रता करने को लेकर किछौछा क्षेत्र में लगी दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। तय किया गया कि सभी 13 दुर्गा पूजा समितियों के पंडाल तत्काल प्रभाव से दर्शन के लिए बंद कर दिए जाएं। आरोप लगाया गया कि दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष को बसखारी थानाध्यक्ष श्रीनिवास पांडेय ने न सिर्फ बीते दिन किछौछा पहुंचकर अपमानित किया, वरन प्रतिमा विसर्जन के बाद जेल भेजने की भी धमकी दी। इसके चलते ही सभी दुर्गा पूजा कमेटियों ने तय किया कि तत्काल प्रभाव से रविवार को दुर्गा प्रतिमा पंडालों के कपाट बंद कर दिए जाएं।
विज्ञापन

समितियों ने निर्णय का पालन करते हुए पंडालों का पट बंद कर दिया। तय किया कि यदि एसओ का निलंबन नहीं होता है तो 18 अक्तूबर को प्रस्तावित प्रतिमाओं का विसर्जन रोक दिया जाएगा। इस मौके पर दीपचंद्र निषाद, रामकेश, मनमोहन, रामजनम, प्रदुम्न, रत्नेश, संदीप व दीपक आदि मौजूद रहे। दुर्गा पूजा समितियों के इस निर्णय से प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसओ बसखारी ने हालांकि किसी भी प्रकार की अभद्रता से इंकार करते हुए कहा कि अध्यक्ष भरत का एक पारिवारिक विवाद चल रहा है। उसे लेकर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। समितियों को विसर्जन के दौरान डीजे हटाकर छोटा साउंड रखने को कहा गया था। इसे लेकर भी प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए मनगढ़ंत आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच दुर्गा पूजा समिति पदाधिकारियों को मनाने के लिए एसडीएम टांडा अभिषेक पाठक व सीओ अकबरपुर अशोक कुमार सिंह रविवार देर शाम बसखारी थाने पहुंचे। वहां देर शाम तक दुर्गा पूजा समिति पदाधिकारियों से वार्ता का दौर जो समाचार प्रेषण तक जारी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed