फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Drunken groom created ruckus, bride refused to marry

Ambedkar Nagar News: नशे में दूल्हे का हंगामा, दुल्हन ने शादी से किया इंकार

Mon, 01 May 2023 11:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Drunken groom created ruckus, bride refused to marry
आलापुर (अंबेडकरनगर)। शादी में शराब पीकर जयमाल स्टेज पर पहुंचना दूल्हे को भारी पड़ा। दुल्हन ने विवाह से इंकार कर दिया। इससे वहां हंगामा खड़ा हो गया। विवाद बढ़ता देख आलापुर थाने की पुलिस टीम भी पहुंची। हालांकि दोनों पक्षों ने कोई तहरीर दिए बगैर आपसी लेनदेन कर बगैर विवाह के मामला निपटा लिया।
विज्ञापन

रविवार को हंसवर थाना क्षेत्र के हरसम्हार गांव से आलापुर थाना क्षेत्र के शिवतारा गांव में बरात आई थी। यहां द्वारपूजा से लेकर अन्य रस्म उल्लास के साथ निपटीं। जयमाल की रस्म के लिए दूल्हा मंच पर पहुंच गया। कुछ देर में दुल्हन भी वहां पहुंची। उसने देखा कि दूल्हा शराब के नशे में खुद पर काबू नहीं कर पा रहा है। वह स्टेज पर ही नशे में हंगामा करने लगा। दुल्हन के रोकने पर उस पर हाथ चला दिया। यह सब देख जब अन्य लोग माहौल शांत करने की कोशिश में लगे थे तभी दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

दुल्हन इसके बाद मंच से उतर गई। इस पर वहां हंगामा खड़ा हो गया। स्थिति बिगड़ते देख ज्यादातर बराती भाग निकले। दूल्हे व उसके पिता को स्थानीय ग्रामीणों ने रोक लिया। खबर आई कि उन्हें बंधक भी बना लिया गया। जानकारी मिलते ही आलापुर थाने की पुलिस टीम मौके पर गई। वहां तब तक दोनों पक्ष आपसी सुलह समझौता कर रहे थे। लेनदेन के जरिए समझौता कर बाद में बिना विवाह के दोनों पक्ष अलग हो गए। एसओ पंडित त्रिपाठी ने बताया कि दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। दूल्हा नशे में था। पुलिस मौके पर गई थी लेकिन दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed