{"_id":"61b4e68558295f5d422be4f9","slug":"drones-and-cctv-cameras-will-keep-an-eye-on-the-fair-ambedkar-nagar-news-lko608500196","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले पर रहेगी ड्रोन व सीसीटीवी कैमरे की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले पर रहेगी ड्रोन व सीसीटीवी कैमरे की नजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलापुर (अंबेडकरनगर)। पौराणिक व एतिहासिक गोविंद साहब मेले में प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं। 13 दिसंबर की आधी रात के बाद से होने वाले गोविंद दशमी स्नान समेत पूरी मेला व्यवस्था पर निगरानी रखने के लिए दो ड्रोन कैमरों का इंतजाम किया गया है। 6 ऐसे विशेष स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं, जिससे मेले में आने-जाने वालों पर निगरानी रखी जा सके। मेले को दो जोन में बांट दिया गया है। मेले में 10 थानों के पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी। इसमें 35 उप निरीक्षक, 33 हेड कांस्टेबल, 105 सिपाही, 36 महिला सिपाही व 100 से अधिक होमगार्ड शामिल हैं। इसके अलावा एक कंपनी पीएसी भी तैनात कर दिया गया है।
पूर्वांचल के एतिहासिक गोविंद साहब मेले का मुख्य शुभारंभ सोमवार 13 दिसंबर की आधी रात के बाद से गोविंद दशमी स्नान के साथ होगा। मेले में प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के उमड़ने का अनुमान है। ऐसे में मेला परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए पुलिस प्रशासन कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा है। मेला प्रभारी चंद्रभान यादव ने बताया कि मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
मेले को दो जोन में बांटा गया है। सुरक्षा व्यवस्था को चौकस रखने के लिए 10 थानों के पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगायी गई है। खास बात यह कि समूचे मेला क्षेत्र में प्रत्येक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए दो ड्रेन कैमरे संचालित किए जाएंगे। इसके अलावा 6 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। जिससे मेले में आने-जाने वालों पर बारीकी से निगाह रखी जा सके।
विज्ञापन
मेला प्रभारी ने बताया कि मेले में 35 उपनिरीक्षक, 33 मुख्य आरक्षी, 105 पुरुष व 36 महिला सिपाहियों की तैनाती होगी। इसके अलावा 100 से अधिक होमगार्ड सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किए जाएंगे। एक दर्जन गांवों के युवाओं को बतौर वालंटियर तैनात किया जाएगा, जो मंदिर की गद्दी के निकट व्यवस्था संभालेंगे। मेला क्षेत्र में किसी तरह की अव्यवस्था न हो इसके लिए अमड़ी मोड़ व अमोला के पास पार्किंग की सुविधा उपलब्ध करायी गई है। मेला आने वाले वाहनों को यहीं पर रोक दिया जाएगा। मेलार्थी पैदल मेले में पहुंचेंगे।
मेले में सज गईं दुकानें
गोविंद दशमी स्नान के साथ शुरू होने वाले गोविंद साहब मेले में विभिन्न तरह की दुकानें सज चुकी हैं। दुकानदारों को बस इंतजार है तो 13 दिसंबर का। स्नान पूजन के साथ मेलार्थियों का आगमन शुरू हो जाएगा। इससे व्यापारियों को बेहतर व्यवसाय का मौका मिलेगा। मेला परिसर में स्थित तालाब में एक स्टीमरयुक्त नौका भी उपलब्ध है, जिसका मेलार्थी लुत्फ उठा सकेेंगे। मेले में बड़े झूले, सर्कस, थिएटर, खजला, कपड़ा, श्रृंगार, नृत्य कला, हस्तकला, काष्ठ निर्मित व पुस्तक आदि की दुकानें सज गई हैं।