फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Dron Camera Flying

कानून व्यवस्था की बेहतरी के लिए जिले को मिला ड्रोन कैमरा

Wed, 13 Nov 2019 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Dron Camera Flying
अंबेडकरनगर के टांडा में इस तरह ड्रोन से रखी जा रही नजर - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
टांडा। अयोध्या मामले में फैसले के बाद कानून व्यवस्था की बेहतरी के लिए जिला पुलिस को ड्रोन कैमरा उपलब्ध कराया गया है। इसका प्रयोग संवेदनशील टांडा में ही होगा। टांडा नगर पर नजदीकी निगाह बनाए रखने के लिए पुलिस ने बुधवार से ड्रोन कैमरे का सहारा लेना भी शुरू कर दिया। अयोध्या से आए कैमरे का प्रयोग नगर में किसी भी संदिग्ध गतिविधि को कैमरे में कैद करने के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन

अयोध्या मामले में फैसले के बाद एक युवक ने सोशल मीडिया पर न सिर्फ गलत टिप्पणी की थी बल्कि लोगों को काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन के लिए भड़काया भी था। इसके बाद से संवेदनशील टांडा पर सीधे शासन स्तर से नजर रखी जा रही है। लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। पीएसी लखनऊ से डीआईजी अखिलेश कुमार को मंगलवार को अंबेडकरनगर भेज गया था। इसी कड़ी में जिले को ड्रोन कैमरा उपलब्ध करा दिया गया है। बुधवार को टीम ने ड्रोन कैमरे के माध्यम से नगर पर निगाह रखनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार, ड्रोन कैमरे का प्रयोग इसलिए किया जा रहा ताकि देखा जा सके कि छतों पर ईंट पत्थर आदि तो इकट्ठा नहीं किए जा रहे हैं। गली-मोहल्लों में असामाजिक गतिविधि पर भी नजर रखी जा सकेगी। फिलहाल अयोध्या से एक कैमरा पहुंचा है। माना जा रहा है कि जरूरत पड़ी तो कुछ और कैमरे भी उपलब्ध कराए जाएंगे। एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि ड्रोन कैमरे की मदद से कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed