फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Dream will come true only with awareness

जागरूकता से ही साकार होगा सपना

Sun, 22 May 2022 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Dream will come true only with awareness
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। एनटीपीसी टांडा में बालिका सशक्तिकरण मिशन के तहत आवासीय कार्यशाला का शुभारंभ समारोह पूर्वक हुआ। एक माह तक चलने वाली इस कार्यशाला में विभिन्न विद्यालयों से चयनित छात्राओं को हिंदी, अंग्रेजी व गणित के साथ-साथ योग, खेल तथा आत्मरक्षा के बारे में जानकारी दी जायेगी। मुख्य अतिथि डीएम सैमुअल पॉल एन ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कहा कि एनटीपीसी अपने दायित्वों को लेकर लगातार आगे आ रही है। यह अपने आप में सराहनीय है। वक्ताओं ने बालिकाओं से मजबूत रहने तथा अपनी रुचियों का पता लगाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि जागरूकता से ही सपना साकार हो सकेगा।
विज्ञापन

डीएम ने कार्यशाला की सराहना करते हुए कहा कि पूर्ण विश्वास है कि यह आसपास के वंचित परिवारों से आने वाली बालिकाओं के समग्र विकास की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगा। एनटीपीसी टांडा के मुख्य महाप्रबंधक संजय सिंह ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन

गरिमा महिला मंडल की अध्यक्ष मधुलिका सिंह ने बालिकाओं को हमेशा जागरूक रहने तथा अपनी रुचियों का पता लगाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि इसी आधार पर ये छात्राएं एक दिन अपने सपनों को साकार कर पायेंगी। इससे पहले डीएम व एनटीपीसी टांडा महाप्रबंधक ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनसंपर्क अधिकारी शिखा प्रसून ने बताया कि कार्यशाला में आसपास के विद्यालयों में कक्षा छह में अध्ययनरत 10 से 12 आयु वर्ग की बालिकाओं का चयन उनके अभिभावकों की सहमति से किया गया है। चयनित बालिकाओं को एनटीपीसी टांडा के आवासीय परिसर स्थित सरस्वती अतिथि भवन में चाक चौबंद व्यवस्था के बीच रखा गया है। बालिकाओं को हीरो माइंड माईन संस्था के अलग-अलग विषयों के विशेषज्ञों की ओर से हिंदी, अंग्रेजी, गणित के साथ योग, खेल, ड्राइंग व आत्मरक्षा के बारे में जानकारी दी जा रही है। बताया कि 15 जून को कार्यक्रम का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed