फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Door to Door Kuda Collection Starts

आठ वार्ड में शुरू हुआ डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन

Fri, 03 Jan 2020 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Door to Door Kuda Collection Starts
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर में स्वच्छता व्यवस्था और मजबूत करने के लिए निजी एजेंसी ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन शुरू कर दिया है। फिलहाल नगर के आठ वार्डों में व्यवस्था लागू की गई है। इसमें कूड़ा उठाने के बदले हर घर को 15 रुपये, कॉमर्शियल भवनों के लिए 100 रुपये व होटल संचालकों को 500 रुपये प्रतिमाह भुगतान करना होगा। भुगतान की राशि से जुड़ी रसीद भी उन्हें मौके पर ही प्राप्त होगी।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर पालिका परिषद क्षेत्र में स्वच्छता मुहिम को मजबूती प्रदान के लिए लगातार एक के बाद एक महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। विभिन्न वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाने के बीच उससे पहले जगह जगह कूड़ेदान का प्रबंध किया गया था। कई कर्मचारी वाहनों के साथ गली मोहल्लों में पहुंचकर घरों व दुकानों से कूड़ा एकत्र करते आ रहे हैं। कुछ गलियों में सफाई कर्मचारी बोरी आदि लेकर डोर टू डोर कूड़े का कलेक्शन करते हैं। अब तक कूड़ा कलेक्शन करने वाले कर्मचारियों को किसी प्रकार की रकम संबंधित घरवालों को नहीं देनी पड़ती थी, लेकिन अब डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने के लिए आने वाले कर्मचारियों को प्रति माह 15 रुपये का भुगतान करना होगा। बीते दिनों हुई टेंडर प्रक्रिया के बाद झांसी की कार्यदायी संस्था अर्व एसोसिएट को कूड़ा कलेक्शन करने का टेंडर दिया गया। प्रथम चरण में अकबरपुर नगर पालिका परिषद के आठ वार्ड में संबंधित एजेंसी डोर टू डोर जाकर कूड़े का कलेक्शन करेगी।
विज्ञापन

अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद अकबरपुर सुरेश कुमार मौर्य ने बताया कि प्रथम चरण में जिन आठ वार्ड में यह प्रक्रिया शुरू की गई है, उनमें वार्ड सात रसूलाबाद, वार्ड 8 मीरानपुर, वार्ड 9 मुरादाबाद, वार्ड 15 इंद्रलोक कॉलोनी, वार्ड 16 शहजहांपुर, वार्ड 17 शहजादपुर, वार्ड 18 अब्दुल्लापुर व वार्ड 19 संघतिया शामिल है। इन वार्डों में संबंधित निजी एजेंसी के कर्मचारियों ने डोर टू डोर जाकर कूड़ा एकत्र करना प्रारंभ भी कर दिया है। बताया कि घर घर कचरा संग्रहण योजना के तहत चलाई इस योजना में प्रत्येक घर पर 15 रुपये, कामर्शियल दुकान पर 100 रुपये व होटल पर 500 रुपये प्रतिमाह शुल्क लगाया गया है। शुल्क देने पर मौके पर ही उन्हें रसीद भी कर्मचारी उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डोर टू डोर कूड़ा संग्रह की योजना अभी तक नगर पालिका परिषद के आठ वार्ड में शुरू की गई है। नगर पालिका परिषद में कुल 25 वार्ड हैं। दो अन्य वार्ड में योजना के संचालन का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। जिन दो वार्ड का प्रस्ताव भेजा गया है, उसमें वार्ड नंबर 10 गांधीनगर व वार्ड 11 शास्त्रीनगर शामिल है। इन दो वार्डों में योजना के संचालन के बाद अन्य वार्डों में संचलन शुरू किया जाएगा।

डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन योजना का मुख्य उद्देश्य नगर पालिका परिषद क्षेत्र को स्वच्छ व साफ सुथरा रखना है। अभी यह योजना आठ वार्ड में शुरू की गई है। यह योजना स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में मील का पत्थर साबित होगी। अन्य वार्डों में नगर पालिका परिषद की गाड़ी पूर्व की तरह कूड़ा उठाने का कार्य करेगी। सभी 25 वार्डों में सफाई का जिम्मा नगर पालिका परिषद के कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी के अनुरूप उठाते रहेंगे।
सरिता गुप्ता, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद अकबरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed