फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Dominance of half the population in the by-elections, will take forward the incomplete works

Ambedkar Nagar News: उपचुनाव में आधी आबादी का दबदबा, अधूरे कामों को बढ़ाएंगी आगे

Sat, 22 Feb 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 22 Feb 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Dominance of half the population in the by-elections, will take forward the incomplete works
प्रधान पद की विजेता कुसुमलता को प्रमाणपत्र देते आरओ।
अंबेडकरनगर। प्रधान के चार पद पर हुए उपचुनाव में आधी आबादी का न सिर्फ दबदबा रहा, बल्कि उन्होंने चुनाव जीतकर काल के गाल में समा चुके प्रधानों की राजनीतिक विरासत संभालने का जिम्मा भी उठा लिया है। चारों सीटों पर पूर्व में प्रधान की मृत्यु के बाद उन्हीं के परिवार की महिलाओं ने राजनीति में कदम रखा है। सभी विजेताओं को आरओ ने प्रमाणपत्र देकर विजयी घोषित किया। इसके बाद उनका जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

विकासखंड जलालपुर की ग्राम सभा पेठिया में प्रधान पद की उम्मीदवार कुसुमलता को 1009 मत प्राप्त हुए। इनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कप्तान को 777 मत ही प्राप्त हुए। अन्य उम्मीदवार सूर्यसेन को 279, साहुल कुमार को 74 व बृजेश को 37 मत प्राप्त हुए। कुसुमलता के पति पूर्व प्रधान राधेश्याम कनौजिया का करीब सात माह पूर्व बीमारी की वजह से निधन हो गया था। रामफेर कनौजिया, दीपक सिंह, जय प्रसाद, उत्तम लाल, मुकेश यादव समेत अन्य समर्थकों ने फूल मालाओं से नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान का स्वागत किया।
विज्ञापन

कटेहरी की ग्राम पंचायत पीठापुर सरैंया के प्रधान रहे संतराम का बीमारी से निधन होने के बाद उपचुनाव में उनकी इकलौती पुत्री मोहिनी मैदान में उतरीं। मतगणना में उन्हें कुल पड़े 913 मतों में से 430 मत प्राप्त हुए। इन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी संगीता को 43 मत से पराजित कर जीत दर्ज की। इन्हें 387 मत से संतोष करना पड़ा। प्रभावती को 74 मत ही प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकासखंड रामनगर के चहोड़ा हसनपुर के प्रधान पद पर उमा देवी ने 272 मतों की बढ़त बनाकर जीत हासिल की। उन्हें कुल 828 मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी बिंदेश्वरी यादव को 556 मत प्राप्त हुए। उमेश चंद्र को 11 तो भूमिका को पांच मत ही मिले। यहां के प्रधान सभापति मौर्य का बीती 18 जनवरी को आकस्मिक निधन हो गया था। उनके छोटे भाई राजपति मौर्य की पत्नी उमा देवी अब विरासत संभालेंगी।
विकासखंड अकबरपुर की ग्राम पंचायत शाहपुर जलालपुर में उपचुनाव में बिंदा देवी 422 मत पाकर विजयी हुईं। यहां से चुनाव लड़ रहे अमरजीत को 149, अतुल को 117, प्रवेश कुमार को 41 व समर बहादुर को 27 मत से ही संतोष करना पड़ा। यहां प्रधान रहे कन्हैया लाल की नवंबर माह में पूर्व करंट लगने से मृत्यु हो गई थी। इसके बाद उनकी मां ने दावेदारी की और जीत दर्ज की।

बचपन में मां, युवावस्था में खोया पिता का साथ
कटेहरी। ग्राम पंचायत पीठापुर सरैंया की मोहिनी पर कुछ माह पूर्व दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। मोहिनी के पिता पूर्व प्रधान संतराम का एक दिसंबर 2024 को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। मोहिनी जब पांच वर्ष की थी, तभी उनकी मां गुंजन का निधन हो गया था। इसके बाद से संतराम ने ही मोहिनी का पालन पोषण किया। अपने माता-पिता के नाम का दीपक जलाने के लिए अब सिर्फ मोहिनी ही परिवार में शेष हैं। वर्तमान में मोहिनी स्नातक की पढ़ाई कर रही हैं। उपचुनाव की घोषणा हुई तो गांव के लोगों के कहने पर मोहिनी मैदान में उतरीं और महज 27 वर्ष की उम्र में चुनाव जीतकर अपनी पिता की विरासत को संभाल लिया। मोहिनी बताती हैं कि अपने पिता के अधूरे सपनों को पूरा करेंगी और गांव के लोगों की उम्मीद पर खरा उतरते हुए विकास कराएंगी।

प्रधान पद की विजेता कुसुमलता को प्रमाणपत्र देते आरओ।

प्रधान पद की विजेता कुसुमलता को प्रमाणपत्र देते आरओ।

प्रधान पद की विजेता कुसुमलता को प्रमाणपत्र देते आरओ।

प्रधान पद की विजेता कुसुमलता को प्रमाणपत्र देते आरओ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed