फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Dominance of girl students between happiness and gaiety

खुशी व उल्लास के बीच रहा छात्राओं का दबदबा

Fri, 22 Jul 2022 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Dominance of girl students between happiness and gaiety
अंबेडकरनगर के ग्लोबल विज्डम स्कूल में खुशी का इजहार करतीं छात्राएं। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। सीबीएसई परीक्षाओं के शुक्रवार को घोषित 10वीं व 12वीं कक्षाओं के परिणाम में छात्राओं का दबदबा कायम रहा। सफलता से उत्साहित छात्राओं ने इस पर खुशी का इजहार करते हुए कहा कि बेटियों की सफलता का यह संदेश दूर तक जाएगा। इससे और छात्र-छात्राएं भी बेहतर करने को प्रेरित होंगे। यह सोच सामाजिक तौर पर लड़कियों को बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए भी प्रेरित करेगी। जो सकारात्मक बदलाव लाएगा।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी छात्राओं की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं व अभियान से फैली जागरूकता अब प्रभावी असर दिखाने लगी है। जिस प्रकार से बोर्ड परीक्षाओं में छात्राओं ने बाजी मारी है, उससे महिला सशक्तिकरण की सोच को और मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की तरह ही जिले की छात्राओं ने सीबीएसई के घोषित परीक्षा परिणामों में बेहतर प्रदर्शन किया है। अकबरपुर निवासी इंटरमीडिएट की छात्रा तान्या सिंह व जलालपुर की आस्था का कहना है कि परीक्षा परिणाम की सफलता महिला सशक्तिकरण के लिए चल रहे अभियान को और मजबूती प्रदान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईस्कूल में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्रा प्रियंका वर्मा, अमन दुबे व अनामिका वर्मा ने कहा कि लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं हैं। महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। परीक्षा परिणाम से इसे अब और मजबूती मिलेगी।

छात्राओं की इस सफलता से उत्साहित सामाजिक कार्यकर्ता संध्या सिंह ने कहा कि इस परिणाम ने समाज में महिलाओं की स्थिति को और मजबूत किया है। इसे आने वाले समय में और बेहतर करना है। रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित हो चुकीं पुष्पा पाल का कहना था छात्राओं की यह सफलता छोटी कक्षाओं में पढ़ रहे बच्चों के लिए प्रेरणा का कार्य करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed