{"_id":"61afa83fe72fd30ef5711673","slug":"do-not-lose-courage-show-talent-to-society-ambedkar-nagar-news-lko607903272","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिम्मत न हारें दिव्यांग, समाज को दिखाएं प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिम्मत न हारें दिव्यांग, समाज को दिखाएं प्रतिभा
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के कटेहरी बीआरसी पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद दिव्यांग व अधिकारी ।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। समग्र शिक्षा अभियान के तहत मंगलवार को कटेहरी बीआरसी कार्यालय में समारोह पूर्वक 127 दिव्यांग छात्र-छात्राओं को ट्राई साइकिल, व्हील चेयर समेत अन्य उपकरण उपलब्ध कराए गए। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि दिव्यांगों के उत्थान के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इसका सभी को बढ़-चढ़कर लाभ उठाना चाहिए। उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि दिव्यांग किसी से कम नहीं होते हैं। तमाम दिव्यांगों ने अपनी प्रतिभा से देश व दुनिया में नाम रोशन किया है। कहा कि दिव्यांग हिम्मत न हारें। अपनी प्रतिभा समाज को दिखाएं।
दिव्यांग छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा हासिल करने में किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इन्हीं योजनाओं में से एक योजना है समग्र शिक्षा अभियान योजना। इसके तहत छात्र-छात्राओं को न सिर्फ ट्राई साइकिल, बल्कि व्हील चेयर व अन्य शिक्षा से संबंधित उपकरण उपलब्ध कराए जाते हैं। इसी के तहत मंगलवार को कटेहरी बीआरसी कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
मुख्य अतिथि एसडीएम न्यायिक अनिल कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि दिव्यांगता को वे अपने ऊपर कतई हावी न होने दें। तमाम दिव्यांग ऐसे हैं, जिन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा सिर्फ देश ही नहीं, बल्कि विदेश में भी मनवाया है। विशिष्ट अतिथि बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए शासन की ओर से विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इसका सभी को बढ़-चढ़कर लाभ उठाना चाहिए।
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी सबिस्ता परवीन ने कहा कि अंबेडकरनगर की दिव्यांग अरुणिमा सिन्हा ने पूरे विश्व में देश का नाम रोशन किया है। दिव्यांगता के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। हमें ऐसे लोगों से ही प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की जरूरत है। उन्होंने कटेहरी विकासखंड क्षेत्र में शिक्षा की बेहतरी के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी और कहा कि इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।
समग्र शिक्षा अभियान की जिला समन्वयक किरन सिंह ने बताया कि कुल 127 दिव्यांग छात्र-छात्राओं में विभिन्न प्रकार के उपकरण बांटे गए। इसमें 25 ट्राई साइकिल, 34 व्हील चेयर, 11 सीपी चेयर, 9 रोलेस्टर, 49 मिस्ड किट, 5 ब्रेल किट, 50 हियरिंग किट, 18 कैलीपर किट का वितरण किया गया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी अकबरपुर मीनाक्षी सिंह, राजेश सिंह, सरोज देवी, अरविंद लाल, राजितराम वर्मा, डॉ. विजयचंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।