{"_id":"61896f8759aef451202c5100","slug":"do-door-to-door-verification-of-voter-list-ambedkar-nagar-news-lko6035552121","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोर-टू-डोर मतदाता सूची का करें सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोर-टू-डोर मतदाता सूची का करें सत्यापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निरीक्षण किया। उन्होंने कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। कहा कि 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं का नाम प्राथमिकता पर सूची में जोड़ा जाए। कहा कि बीएलओ डोर-टू-डोर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करें। इसके बाद अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के कई बूथों का निरीक्षण भी किया।
जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा करने पहुंचे अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी पहले प्रेस से मुखातिब हुए। बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष की उम्र पूरी कर रहे सभी युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जा रहा है। पुरुषों के साथ ही महिला मतदाताओं का नाम प्राथमिकता से जोड़ने का निर्देश है, जिससे महिला मतदाताओं के अनुपात को बढ़ाया जा सके। खासकर उन्होंने गरुड़ एप के बारे में जानकारी दी। कहा कि मतदाता इस एप के जरिए आवश्यक अभिलेखों के माध्यम से अपना आवेदन मतदाता बनने के लिए कर सकते हैं। बाद में उन्होंने कलेक्ट्रेट में डीएम सैमुअल पॉल एन, सीडीओ घनश्याम व एडीएम अशोक कुमार कनौजिया सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक के दौरान अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। कहा कि निर्धारित तिथि को बीएलओ जहां मतदेय स्थल पर मौजूद रहकर पुनरीक्षण कार्य करें, वहीं अन्य दिनों में डोर-टू-डोर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करें। डोर-टू-डोर सत्यापन होने पर ही त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार की जा सकेगी। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी ने कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के मतदेय स्थल का जायजा लिया। प्राथमिक विद्यालय दांदूपुर पहुंचकर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण करते हुए बीएलओ से जानकारी प्राप्त की। कहा कि मतदाता पुनरीक्षण में कार्य में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। मृतक मतदाताओं का नाम सूची से हटाया जाए।