फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   DM cast investigation in favor of the government

डीएम ने शासन के पाले में डाली जांच

Thu, 26 Nov 2015 10:18 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 26 Nov 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन

निशक्त कोटे से सफाईकर्मियों की भर्ती के लिए जिन चार आवेदकों को सीएमओ कार्यालय ने श्रवणबाधित होने का प्रमाणपत्र जारी किया था उनमें मंडलीय बोर्ड की जांच में विकलांगता का प्रतिशत मानक से काफी कम पाया गया था। जबकि राज्य चिकित्सा परिषद ने अपनी जांच में सीएमओ कार्यालय के ही प्रमाणपत्र पर ही सहमति जताई थी।

विज्ञापन


जिलाधिकारी ने दो विरोधाभासी स्थिति पाए जाने पर अब उच्च स्तरीय मेडिकल बोर्ड से जांच के लिए प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को पत्र लिखा है। पत्र में त्रुटिपूर्ण सत्यापन आख्या देने वाले चिकित्सकों को चिह्नित कर उन पर कार्रवाई को भी लिखा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि वर्ष 2012 में सफाईकर्मी के पदों पर विकलांग श्रेणी के बैकलॉग पदों पर विशेष भर्ती अभियान चलाया गया था।  इसमें सीएमओ कार्यालय ने चार आवेदकों में से रजनीश वर्मा को 45, हेमंत को 80, कुलिस को 100 तथा नेहा को 90 प्रतिशत श्रवण बाधित होने का प्रमाण पत्र दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब इनका मंडलीय मेडिकल बोर्ड से सत्यापन कराया गया, तो नेहा को 28, कुलिस को 30.75, हेमंत को 26.75 प्रतिशत श्रवणबाधित बताया गया, जबकि जिस रजनीश को सीएमओ कार्यालय ने 45 प्रतिशत श्रवण बाधित बताया था, उसे मेडिकल बोर्ड ने सामान्य श्रेणी का पाया।

रजनीश सीएमओ दफ्तर में कार्यरत चालक के पद पर कार्यरत शिवराम वर्मा का पुत्र है। दोनों जांच आख्याओं के बाद डीएम ने महानिदेशक स्वास्थ्य को प्रकरण संदर्भित किया गया।

जिलाधिकारी विवेक ने अब प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को पत्र भेजकर चिकित्सा बोर्डों के प्रमाण पत्र में अत्यधिक अंतर को गंभीर अनियमितता का मामला बताया है। कहा कि प्रकरण नियुक्ति से जुड़ा है।


इसलिए सम्यक परीक्षण के लिए एक बार फिर उच्च स्तरीय मेडिकल बोर्ड से परीक्षण कराए जाने की जरूरत है। डीएम ने त्रुटिपूर्ण सत्यापन आख्या देने वाले दोषी चिकित्सकों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई किए जाने की भी संस्तुति की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed