फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   DM and ADM inspected paddy purchasing centers

डीएम व एडीएम ने किया धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण

Sun, 06 Nov 2022 12:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
DM and ADM inspected paddy purchasing centers
अंबेडकरनगर में भीटी क्रय केंद्र का जायजा लेते एडीएम। -संवाद - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। डीएम सैमुअल पॉल एन ने शनिवार को जलालपुर धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। यहां पर्याप्त मात्रा में बोरे नहीं मिले। एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा भी ठीक नहीं पाया गया। इसे तत्काल दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। उधर, एडीएम अशोक कनौजिया ने साधन सहकारी समिति भीटी व क्रय केंद्र कटेहरी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

डीएम सैमुअल पॉल एन शनिवार को सहकारी संघ जलालपुर के क्रय केंद्र पहुंच गए। वहां मिले किसानों से बात कर उनसे फीडबैक लिया। किसानों को भरोसा दिलाया कि उनके धान की खरीद सुचारु ढंग से कराई जाएगी। डीएम ने बोरे की उपलब्धता का निरीक्षण किया तो वह कम पाया गया।
विज्ञापन

रिजेक्शन रजिस्टर, क्रय पंजिका, स्टाक रजिस्टर, नमी मापक मशीन तथा डस्टर मशीन के निरीक्षण में सब कुछ दुरुस्त मिला। यहां दो इलेक्ट्रॉनिक कांटों में से एक के तौल में अंतर पाया गया। इसे अविलंब ठीक कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन किसानों के धान की खरीद कर ली जाए उनका भुगतान 48 घंटे के भीतर कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर शनिवार दोपहर बाद एडीएम अशोक कुमार कनौजिया भीटी क्रय केंद्र पहुंचे। वहां पर समिति प्रभारी नीरज त्रिपाठी मौजूद मिले। निरीक्षण में कांटा, बोरा, व डस्ट साफ करने की मशीन ठीक हालत में मिली। क्रय केंद्र पर धान खरीद के लिए 500 बोरा मौजूद था। खराब मिले नमी मापक मशीन को दुरुस्त कराने के लिए निर्देशित किया।

एडीएम ने कटेहरी क्रय केंद्र का भी निरीक्षण किया। वहां पर मार्केटिंग निरीक्षक श्वेता सिंह, विशाल सिंह मौजूद मिले। वहां चार नवंबर को 11.20 क्विंटल धान की खरीद हुई थी। केंद्र पर 2458 बोरे उपलब्ध मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed