फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   District planning of 2.77 billion approved

2.77 अरब की जिला योजना को मिली मंजूरी

Thu, 25 May 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Thu, 25 May 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
District planning of 2.77 billion approved
योजना - फोटो : symbolic

विज्ञापन

प्रभारी मंत्री एसपी सिंह बघेल की मौजूदगी में शुक्रवार को दो अरब 77 करोड़ रुपये की जिला योजना के कार्यों को मंजूरी दी गई। किसी नई बड़ी परियोजना को शामिल किए बिना पहले से चली आ रही परियोजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किए जाने का निर्देश दिया गया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि शासन से चलाई जा रहीं योजनाओं का समुचित लाभ पात्रों को दिलाने में कोई लापरवाही न बरती जाए।
 

 

निर्माण कार्यों को न सिर्फ निर्धारित समय पर पूरा कराया जाए बल्कि गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। सड़क, शिक्षा व स्वास्थ्य के साथ-साथ ला एंड आर्डर पर भी विशेष ध्यान रखा जाए। प्रत्येक जिला पंचायत सदस्य को 10-10 हैंडपंप लगवाने के अधिकार की संस्तुति भी की गई। 

विज्ञापन


प्रभारी मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि जिले को साफ-सुथरा रखने व खुले में शौचमुक्त करने को लेकर शासन की मंशानुरूप कार्य किया जाए। गांव-गांव जाकर लोगों को खुले में शौच से होने वाली बीमारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाए। आवागमन जैसी समस्या को दूर करने के लिए सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाए। ये कार्य का प्राथमिकता के आधार पर कराए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

आमजन को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने को लेकर सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। न सिर्फ खराब पड़े हैंडपंपों को ठीक कराया जाए बल्कि सूखे पड़े तालाबों में अविलंब पा नी डलवाया जाए। परिषदीय विद्यालयों में गुणवत्तापरक शिक्षा के साथ-साथ एमडीएम की गुणवत्ता पर भी ध्यान दिया जाए। विद्यालय में छात्र-छात्राओं की शत-प्रतिशत उपस्थिति तय करने को लेकर संबंधित अधिकारी आवश्यक कदम उठाएं। उन्होंने योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। 


बैठक के दौरान वर्ष 2017-18 के लिए पेयजल, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, गड्ढा मुक्त सड़क समेत कई अन्य परियोजनाओं के लिए कुल 27 हजार 799 लाख रुपये की धनराशि मंजूर की गई। इसमें प्राथमिक शिक्षा के लिए 731 लाख, एलोपैथिक शिक्षा के लिए 600 लाख, पशुपालन विभाग के लिए 178.63 लाख, मनरेगा के तहत कराए जाने वाले कार्यों के लिए 6252.82 लाख, सड़क एवं पुल निर्माण के लिए 2250.78 लाख व ग्रामीण पेयजल के लिए 921.25 लाख रुपये की परियोजनाएं शामिल हैं।

इस दौरान सांसद हरिओम पांडेय, टांडा विधायक संजू देवी, अकबरपुर विधायक रामअचल राजभर, आलापुर विधायक अनीता कमल, कटेहरी विधायक लालजी वर्मा, जलालपुर विधायक रितेश पांडेय, एमएलसी हीरालाल यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू, एसपी सुधीर सिंह, प्रभारी सीडीओ मथुरा प्रसाद मिश्र, सीएमओ डॉ. मोहिबुल्लाह, परियोजना निदेशक प्रदीप कुमार, डीआईओएस विनोद सिंह, बीएसए जेएन सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी जेपी सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य साधू वर्मा के अलावा सभी जिलास्तरीय अधिकारी व कार्यदायी संस्थाओं के अधिशाषी व सहायक अभियंता मौजूद रहे। डीएम अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि जिले के विकास के लिए जिला योजना की बैठक में दो अरब 77 करोड़ रुपये के परिव्यय की मंजूरी स्वीकृत हुई है। इसे शासन को भेजा जाएगा। शासन से मंजूरी मिलने के बाद विभागवार योजनाओं का कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed