{"_id":"60ec7fbd8ebc3ec236558845","slug":"district-panchayat-president-welcomed-ambedkar-nagar-news-lko5866458176","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत अध्यक्ष का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत अध्यक्ष का किया स्वागत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा। नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर उर्फ साधू वर्मा का सोमवार को गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा के प्रधान अमरदीप सिंह बब्लू के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा नेताओं व पदाधिकारियों को अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित भी किया गया।
नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर उर्फ साधू वर्मा सोमवार को हयातगंज स्थित भाजपा कार्यालय से कार्यकर्ताओं के साथ मोहल्ला छज्जापुर स्थित गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा पहुंचे। वहां भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी समेत अन्य नेताओं के साथ माथा टेक अरदास की। बाद में ढोल नगाड़ों के बीच नगर के मुख्य मार्गों से पदयात्रा कर गुरुनानक धर्मशाला पहुंचे। यहां जिला पंचायत अध्यक्ष का गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा के प्रधान अमरदीप सिंह बब्लू के नेतृत्व में स्वागत किया गया।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि यह जीत ग्रामीण क्षेत्र के उन बेबस, बेसहारा लोगों की जीत है, जो अभी तक सरकारी योजनाओं से वंचित हैं। जिलाध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत व परिश्रम से 2022 में भी भाजपा की विजय सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन
विधायक संजू देवी ने कार्यकर्ताओं को इसी सक्रियता के साथ आगे भी पार्टी के लिए काम करते रहना होगा। इस दौरान विधायक संजू देवी, जिलाध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी, विधायक प्रतिनिधि श्याम बाबू गुप्त, नगर अध्यक्ष अनुराग जायसवाल व राजेश सलूजा समेत कई भाजपा पदाधिकारियों को अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। समाजसेवी अंशु बग्गा द्वारा नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष को स्मृति चिह्न भेंट किया गया।