फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   District got 13400 doses of vaccine

जिले को मिली वैक्सीन की 13400 डोज

Sun, 08 Aug 2021 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
District got 13400 doses of vaccine
अंबेडकरनगर। कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाने वाले नागरिकों के लिए राहत की खबर है। रविवार देर शाम शासन से जिले को 13 हजार 400 डोज वैक्सीन की मिल गई। ऐसे में सोमवार को फिर से जिला अस्पताल समेत सभी केंद्रों पर सुचारु रूप से टीकाकरण का कार्य चलेगा। टीकाकरण अभियान सुचारु रूप से चल सके, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

जिले में टीकाकरण अभियान वैक्सीन की कमी के चलते अक्सर बेपटरी हो जाता है। इससे टीका लगवाने के लिए संबंधित केंद्रों पर पहुंचने वाले नागरिकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। गत शुक्रवार को अचानक वैक्सीन जिले में समाप्त हो गई थी। नतीजा यह रहा कि शनिवार को वैक्सीनेशन का कार्य पूरी तरह से ठप हो गया।
विज्ञापन

संयुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरानपुर अकबरपुर में उन्हीं नागरिकों को टीका लगाया गया, जिन्हें आने वाले दिनों में विदेश यात्रा करनी थी। इसके चलते टीका लगवाने के लिए बड़ी संख्या में नागरिक संबंधित केंद्र पर पहुंचे, लेकिन उन्हें मायूसी हाथ लगी। इस पर नागरिकों ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की थी। उनका कहना था कि टीकाकरण अभियान सुचारु रूप से चल सके, इसके लिए जिम्मेदारों को गंभीरता दिखानी होगी। आए दिन वैक्सीन समाप्त होने से टीकाकरण अभियान प्रभावित होता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच सोमवार को सुचारु रूप से टीकाकरण अभियान चल सके, इसके लिए रविवार देर शाम जिले को शासन से वैक्सीन उपलब्ध हो गई। सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा ने बताया कि शासन से रविवार देर शाम 14 हजार 400 डोज वैक्सीन उपलब्ध हो गई है। ऐसे में सोमवार को जिला अस्पताल समेत सभी केंद्रों पर सुचारु रूप से टीकाकरण अभियान चलेगा। टीकाकरण के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पालन हो सके, इसके लिए भी सभी जरूरी तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि टीका लगवाने के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed