{"_id":"65c3be44c76b6481bc064fbe","slug":"distribution-of-admit-cards-for-up-board-exam-from-today-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-110515-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रवेशपत्रों का वितरण आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रवेशपत्रों का वितरण आज से
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा के तहत डीआईओएस कार्यालय को प्रवेशपत्र उपलब्ध हो गए। बृहस्पतिवार से इनका वितरण भी प्रारंभ हो जाएगा। इसके साथ ही माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 4800 कक्ष निरीक्षकों की सूची भी डीआईओएस कार्यालय को उपलब्ध करा दी है।
22 फरवरी से प्रारंभ हो रही यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद से डीआईओएस कार्यालय को प्रवेशपत्र, डेस्क स्लिप समेत अन्य जरूरी पत्रावली उपलब्ध हो गई है। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार 376 कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को इस संबंध में जानकारी भी दे दी गई। बुधवार को प्रवेश पत्रों के मिलान का काम पूरा हो गया है। अब बृहस्पतिवार को इनका वितरण भी प्रारंभ कर दिया जाएगा।
इस बीच परीक्षा को सकुशल व बेहतर ढंग से निपटाने के लिए डीआईओएस कार्यालय को 4800 कक्ष निरीक्षकों की सूची भी माध्यमिक शिक्षा परिषद कार्यालय प्रयागराज से उपलब्ध हो गई। उधर डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले छात्र-छात्राएं संबंधित कॉलेज से प्रवेशपत्र हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा ओएमआर शीट भी जिले में पहुंच गईं हैं। 15 फरवरी को प्रश्नपत्र भी जिले में पहुंच जाएग।
विज्ञापन
22 हजार कॉपियों का हुआ वितरण
116 परीक्षा केंद्रों पर होने वाली परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण बुधवार को भी जारी रहा। कोठार प्रभारी रामभवन वर्मा ने बताया कि बुधवार को नौ केंद्र व्यवस्थापक सादी उत्तर पुस्तिकाओं के लिए बनाए गए संकलन केंद्र बीएन इंटर कॉलेज पहुंचकर लगभग 22 हजार कॉपियां ले गए। अब तक 55 केंद्र व्यवस्थापक उत्तर पुस्तिकाएं ले जा चुके हैं। मालूम हो कि 76 हजार छात्र-छात्राओं के लिए जिले में लगभग साढ़े पांच लाख उत्तर पुस्तिकाएं पहुंच चुकी हैं।