फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Distributed tablets to 400 students

400 छात्र-छात्राओं को बांटे टैबलेट

Tue, 26 Apr 2022 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Distributed tablets to 400 students
अंबेडकरनगर। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में संचालित महाविद्यालयों में सोमवार को छात्र-छात्राओं को समारोह पूर्वक टैबलेट सौंपे गए। अतिथियों ने छात्र-छात्राओं से शासन द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे निशुल्क टैबलेट का सदुपयोग करने की सलाह दी। कहा कि तकनीकी शिक्षा युवाओं के लिए जरूरी है। सरकार इसकी महत्ता को समझते हुए ही छात्र-छात्राओं को टैबलेट सौंप रही है। सोमवार को बीएम मेमोरियल डिग्री कॉलेज, चौधरी हनुमान प्रसाद व महाराणा प्रताप शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में करीब 400 छात्र-छात्राओं को टैबलेट बांटे गए।
विज्ञापन

रामनगर के मॉडरमऊ स्थित बीएम मेमोरियल डिग्री कॉलेज में समारोह पूर्वक छात्र-छात्राओं को शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए निशुल्क टैबलेट बांटे गए। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए छात्र-छात्राओं को सरकार की योजना के बारे में जानकारी दी। कहा कि युवाओं को सरकार की इस योजना का लाभ उठाकर आगे बढ़ना चाहिए। प्रबंधक रामधारी यादव व सहायक प्रबंधक सुनील यादव ने बताया कि समारोह में कुल 200 छात्र-छात्राओं को टैबलेट सौंपे गए।
विज्ञापन

चौधरी हनुमान प्रसाद कृषक महाविद्यालय रुद्रपुर भगाही में छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा ने टैबलेट सौंपे। कहा कि युवाओं के लिए तकनीकी शिक्षा सबसे ज्यादा जरूरी है। प्रबंधक राजेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि 50 छात्र-छात्राओं को टैबलेट सौंपे गए। बताया कि छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा के साथ अन्य जरूरी सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं। इस मौके पर प्राचार्य अवधेश कुमार चौधरी, जिला मंत्री विजय विश्वकर्मा, पिंटू शुक्ल, अंकुर वर्मा, रुद्र वर्मा, कुलदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीटी के महाराणा प्रताप शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान नगहरा में छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरण किया गया। मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय ने छात्र-छात्राओं को टैबलेट सौंपते हुए उसके सदुपयोग की सलाह दी। कहा कि सरकार छात्र-छात्राओं को तकनीकी शिक्षा में सशक्त करने के लिए प्रयासरत है। समारोह में कुल 29 छात्र-छात्राओं को टैबलेट प्रदान किए गए। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू, भाजपा मंडल अध्यक्ष भीटी कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे। एपीएस पीजी कॉलेज चक्रसेनपुर में 95 छात्र-छात्राओं को भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह ने टैबलेट सौंपे। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह, संजय सिंह, राजकुमार, विशाल व दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed