फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   disstic got 45 New aaganbadi center

45 आंगनबाड़ी केंद्रों को जल्द मिलेगा अपना पक्का ठौर

Sun, 04 Aug 2019 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
disstic got 45 New aaganbadi center
अंबेडकरनगर के हरदासपुर गांव में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में किराए के भवन या फिर प्राथमिक विद्यालय अथवा ग्राम सचिवालय में संचालित 45 आंगनबाड़ी केंद्रों को शीघ्र ही अपना भवन मिलेगा। शासन की मंजूरी के बाद तीन करोड़, 38 लाख, 40 हजार रुपये की लागत से कार्यदायी संस्था आरईएस व पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्माण कार्य प्रारंभ कराया गया है। संबंधित आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण से लगभग छह हजार छात्र-छात्राओं, गर्भवती व धात्री महिलाओं को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों में छात्र-छात्राओं व गर्भवती महिलाओं को किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए वर्ष 2018-19 में शासन ने जिले में किराए के भवन या फिर प्राथमिक विद्यालय अथवा ग्राम सचिवालय में संचालित 45 केंद्रों को अपना भवन देने को मंजूरी प्रदान की थी। बताते चलें कि मौजूदा समय में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 2548 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इनमें से 177 के पास अपना भवन है, जबकि 132 किराए के भवन में संचालित हैं। शेष 2239 आंगनबाड़ी केंद्र प्राथमिक विद्यालयों अथवा ग्राम सचिवालयों में संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन

किराए के भवन व प्राथमिक विद्यालय तथा ग्राम सचिवालयों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में छात्र-छात्राओं व गर्भवती महिलाओं को अक्सर विभिन्न मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसके मद्देनजर शासन ने 45 केंद्रों के भवन का निर्माण कराने को मंजूरी प्रदान की थी। सात लाख 52 हजार रुपये की लागत से बनने वाले प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर कुल खर्च तीन करोड़, 38 लाख, 40 हजार रुपये आएगा। शासनस्तर पर 25 आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था आरईएस, जबकि 20 भवनों के निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण में किसी प्रकार की आर्थिक बाधा न उत्पन्न हो, इसके लिए कार्यदायी संस्था को जरूरी राशि भी उपलब्ध करा दी गई है। बाल विकास विभाग के वरिष्ठ लिपिक एके मिश्र ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कार्य शीघ्र ही पूर्ण हो जाएगा। सत्यापन के बाद भवनों को विभाग को हैंडओवर कराया जाएगा। अपने भवन में केंद्र के संचालन से लगभग छह हजार छात्र-छात्राओं व गर्भवती तथा धात्री महिलाओं को लाभ मिलेगा।

जिला कार्यक्रम अधिकारी विनोद कुमार ने कहा कि 45 आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण को शासन से हरी झंडी मिली है। निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। शीघ्र ही सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed