फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Discipline is necessary in life

Ambedkar Nagar News: जीवन में अनुशासन बेहद जरूरी

Tue, 22 Aug 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 22 Aug 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Discipline is necessary in life
अंबेडकरनगर। जीवन में अनुशासन बेहद जरूरी है। अनुशासन से ही व्यक्ति अपने समय व कार्यों का प्रबंधन उचित ढंग से करता है। युवतियों व किशोरियों को भी जीवन में अनुशासित रहने की जरूरत है। यह बातें मंगलवार को अकबरपुर थाने की मिशन शक्ति टीम ने जागरुकता अभियान के दौरान कहीं।
विज्ञापन

अकबरपुर में अभियान के दौरान आरक्षी प्रियंका चौहान व सीमा यादव ने कहा कि समय की एहमियत को समझना होगा। जो समय को सार्थक बनाता है, वहीं जीवन में अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकता है। इसलिए समय को बर्बाद करने की बजाए उसका सदुपयोग करें। टीम ने युवतियों व किशोरियों को पर्चे बांटने के साथ आपातकालीन नंबरों की जानकारी दी।
विज्ञापन

बेवाना थाने की आरक्षी श्रुति यादव व रूमा ने बसखारी बाजार में महिलाओं को स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित किया। कहा कि आर्थिक प्रगति के लिए उन्हें स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाना चाहिए। इससे समाज में नई पहचान बनेगी और दूसरी महिलाएं भी प्रेरणा लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अहिरौली थाने की आरक्षी नेहा सिंह व आकाश गुप्ता ने लोगों को साइबर अपराध की जानकारी दी। कहा कि बैंक खाते से जुड़ी कोई गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करें। कई बार लोग जानकारी के अभाव में या फिर लालच में ऐसा कर देते हैं, जो कई समस्याओं का कारण बन जाती है। इसी तरह अन्य थाना क्षेत्रों में भी जागरुकता अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed