{"_id":"68e2abad8ba7eb63230e8f3a","slug":"disappointment-due-to-cancellation-of-sanghs-march-ambedkar-nagar-news-c-91-brp1007-143212-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: संघ का पथ संचलन निरस्त होने से मायूसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: संघ का पथ संचलन निरस्त होने से मायूसी
Sun, 05 Oct 2025 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 05 Oct 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
केदारनगर (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र के उतरेथू में रविवार को प्रस्तावित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन कार्यक्रम अचानक निरस्त कर दिया गया। इस निर्णय से कार्यकर्ताओं में मायूसी देखी जा रही है। संघ के शताब्दी वर्ष के लिए कार्यक्रमों की कड़ी में उतरेथू बाजार में यह आयोजन होना तय था।
संघ और भाजपा की दृष्टि से इस कार्यक्रम से कार्यकर्ताओं को विश्वास था कि संघ यहां अपनी पकड़ मजबूत कर सकेगा। पथ संचलन के जरिए नए स्वयंसेवकों को जोड़ने की उम्मीदें भी बंधी थीं। अचानक निरस्त होने से कार्यकर्ताओं का मनोबल प्रभावित हुआ है। पथ संचलन रद्द होने के कारणों को लेकर क्षेत्रीय स्तर पर चर्चाओं का दौर शुरू है। आधिकारिक रूप से एक प्रमुख कार्यकर्ता के स्वास्थ्य खराब होने को वजह बताया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष के हालिया विवाद को भी इस फैसले से जोड़कर चर्चाएं हो रही हैं। स्वयंसेवक चंद्रपाल सिंह, प्रदीप चौरसिया, विनय तिवारी, रामशंकर वर्मा और मूलचंद श्रीवास्तव ने निराशा जताते हुए कहा कि संघ का यह कार्यक्रम क्षेत्र के लिए बहुत मायने रखता था।
पैदल मार्च से दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
अंबेडकरनगर। श्रीरामलाल रघुनाथ वर्मा इंटर कॉलेज, सलेमपुर में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता दीपू पाल ने की। उन्होंने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने पर विचार-विमर्श किया गया। स्वयंसेवकों ने कस्बे में पैदल मार्च निकाला। मार्च के दौरान लोगों से अपील की गई कि वे देशहित को सर्वोपरि मानकर सदैव एकजुट रहें और सामाजिक समरसता को बनाए रखें। स्वयंसेवकों ने राह चलते नागरिकों को भी यह संदेश दिया। संवाद