{"_id":"627d49e6bc305a692378ac6e","slug":"digital-x-ray-investigation-started-after-six-months-ambedkar-nagar-news-lko6303041166","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह माह बाद शुरू हुई डिजिटल एक्स-रे जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह माह बाद शुरू हुई डिजिटल एक्स-रे जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। डिजिटल एक्स-रे के लिए जिला अस्पताल का चक्कर लगाने वाले मरीजों को गुरुवार को बड़ी राहत मिली। लगभग छह माह बाद फिर से जिला अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे जांच प्रारंभ हो गई। इससे दूरदराज से आने वाले मरीजों ने राहत की सांस ली। गुरुवार को 55 मरीजों का डिजिटल एक्स-रे हुआ।
जिला अस्पताल में सामान्य एक्स-रे के साथ डिजिटल एक्स-रे जांच की भी सुविधा उपलब्ध है। यह अलग बात है कि विभिन्न कारणों के चलते डिजिटल एक्स-रे का काम समय-समय पर प्रभावित होता रहता है। कभी फिल्म न उपलब्ध होने के चलते जांच ठप हो जाती है तो कभी अन्य कारणों से। लगभग छह माह पूर्व सीपीयू में गड़बड़ी आ गई थी। नतीजा यह हुआ कि डिजिटल एक्स-रे जांच ठप हो गई थी। ऐसे में डिजिटल एक्स-रे के लिए जिले के दूरदराज के क्षेत्रों से मरीज जिला अस्पताल पहुंचते थे, लेकिन उन्हें मायूसी हाथ लगती थी। कुछ तो सामान्य एक्स-रे से काम चला लेते थे, लेकिन ज्यादातर मरीज निजी सेंटरों पर पहुंचकर अधिक पैसा खर्च कर एक्स-रे कराने को मजबूर हो रहे थे।
इस बीच गुरुवार को मरीजों के लिए राहत की खबर सामने आई। लगभग छह माह बाद डिजिटल एक्स-रे जांच जिला अस्पताल में प्रारंभ हो गई। इससे एक्स-रे की उम्मीद लेकर जिला अस्पताल पहुंचे मरीजों की सुचारु रूप से जांच हो सकी। अकबरपुर के विजयकांत ने कहा कि जब उन्हें पता चला कि जिला अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे जांच प्रारंभ हो गई है, तो अस्पताल पहुंचकर जांच कराई।
विज्ञापन
बेवाना से आए मरीज घनश्याम ने कहा कि डिजिटल एक्स-रे के लिए कई बार जिला अस्पताल की दौड़ लगाने के बाद गुरुवार को आखिरकार एक्स-रे हो सका। उधर, सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि गड़बड़ी को दूर कर दिया गया है। अब सुचारु रूप से जिला अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे जांच की जा रही है।