{"_id":"62ed648a9742b55b9434763a","slug":"dig-jail-arrived-to-investigate-the-case-of-the-death-of-the-prisoner-ambedkar-nagar-news-lko642866554","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदी की मौत के मामले की जांच करने पहुंचे डीआईजी जेल, सीसीटीवी फुटेज खंगाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदी की मौत के मामले की जांच करने पहुंचे डीआईजी जेल, सीसीटीवी फुटेज खंगाली
Sat, 06 Aug 2022 05:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज़ एजेंसी, अंबेडकरनगर
संवाद न्यूज़ एजेंसी, अंबेडकरनगर
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 05:29 PM IST
सार
अंबेडकरनगर जिला जेल में हुई बंदी की मौत मामले की जांच जारी है। मामले में सीसीटीवी फुटेज देखी गई और डीआईजी ने बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
जांच के लिए पहुंचे एसडीएम सदर पवन जायसवाल।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बंदी रामसागर की मौत के मामले की जांच करने डीआईजी जेल संजीव त्रिपाठी अंबेडकरनगर पहुंचे। उन्होंने जेल पहुंचकर जरूरी छानबीन की। इस बीच जिलाधिकारी की ओर से प्रशासनिक जांच के निर्देश के बाद शुक्रवार को ही एसडीएम सदर पवन कुमार जायसवाल ने भी जेल जाकर हालात का आकलन किया। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और बंदियों आदि का बयान भी दर्ज किया।
विज्ञापन
जिला जेल में बंद रहे बेवाना निवासी रामसागर की मौत मामले को लेकर जेल प्रशासन की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। जेल प्रशासन ने सीने में दर्द व घबराहट के बाद मौत होने की जानकारी दी थी, जबकि पोस्टमार्टम के बाद आई रिपोर्ट में सिर में चोट दर्ज पाई गई है। मामले में न्यायिक जांच के निर्णय के साथ ही मानवाधिकार आयोग ने भी दखल दे दिया है। इन सबके बीच जेल में मौत मामले की जांच करने डीआईजी जेल यहां पहुंच गए।
विज्ञापन
उन्होंने जेल अधिकारियों व बंदियों आदि से जानकारी हासिल की। इस बीच प्रकरण को गंभीरता से लेने वाले डीएम के निर्देश पर प्रशासनिक जांच ने भी गति पकड़ ली है। एसडीएम सदर पवन कुमार जायसवाल दोपहर को जेल पहुंचे। वहां उन्होंने बैरक नंबर दो बी में बंद बंदियों के बयान दर्ज किए। इसी बैरक में रामसागर भी बंद था।
विज्ञापन
एसडीएम ने डीआईजी जेल की मौजूदगी में सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जेल के चिकित्सक व कर्मियों के बयान भी एसडीएम ने दर्ज किए। लगभग पांच घंटे एसडीएम ने जेल में जांच की। वे अब शनिवार को दिवंगत बंदी रामसागर के शव का पंचनामा व पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों व कर्मचारियों का बयान दर्ज करेंगे।
एसडीएम ने मांगी पूरी सीसीटीवी फुटेज
शुक्रवार को जांच करने पहुंचे एसडीएम को सुबह कुछ देर का सीसीटीवी फुटेज दिखाया गया। एसडीएम ने उसका अवलोकन किया। जेल प्रशासन ने दो दिन पहले अपने लिखित बयान में बताया था कि सुबह साढ़े सात बजे बंदी की तबियत खराब हुई थी। इसके बाद उसका इलाज कराया गया। जांच करने पहुंचे एसडीएम को लगभग एक घंटे की सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध हो पाई। एसडीएम ने इस पर कहा कि एक दिन पहले देर शाम से लेकर अगले दिन तक की सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराई जाए।