फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Diarrhea victims admitted

मौसम की मार : तीन घंटे में भर्ती हुए 16 डायरिया पीड़ित

Sun, 18 Jun 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 18 Jun 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Diarrhea victims admitted
जिला अस्पताल में भर्ती मरीज। 
अंबेडकरनगर। तेज धूप व गर्मी ने जनजीवन बेहाल कर दिया है। इसका असर सेहत पर पड़ रहा है। लू लगने से लोगों की तबीयत बिगड़ रही है। उन्हें डायरिया हो रहा है। रविवार काे डायरिया की चपेट में आने से तीन घंटे के दौरान 16 लोगों को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। अचानक मरीज बढ़ने से इमरजेंसी के सभी बेड भर गए और जिला अस्पताल में फार्मासिस्टों की संख्या बढ़ानी पड़ी।
विज्ञापन

जिले के लोग दो-तीन हफ्ते से भीषण गर्मी से परेशान हैं। तेज धूप में घर से निकलना मुश्किल हो गया है। दिन में जरूरी काम से बाहर निकलने वाले बीमार पड़ रहे हैं। लू की चपेट में आ रहे हैं। उपचार के लिए जिला अस्पताल के साथ सीएचसी पर मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जिला अस्पताल की ओपीडी में औसतन 1400 लोग प्रतिदिन पहुंच रहे हैं जबकि कुछ हफ्ते पहले तक यह संख्या करीब एक हजार थी। तेज धूप के चलते रविवार को दिन में 16 लोग जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे।
विज्ञापन

चिकित्सकों की जांच में पता चला कि सभी 16 लोग डायरिया की चपेट में आए हैं। अचानक मरीज बढ़ने से इमरजेंसी वार्ड में बेड कम पड़ गए। इमरजेंसी के तीन वार्ड में 18 बेड हैं। दो बेड पर सर्पदंश पीड़ित भर्ती थे। महज तीन घंटे के अंदर 16 मरीजों के पहुंचने से उपचार की व्यवस्था लड़खड़ा गई क्योंकि इमरजेंसी में सिर्फ एक फार्मासिस्ट एसके त्रिपाठी की ड्यूटी थी। मरीजों की संख्या को देखते हुए दो अन्य फार्मासिस्ट ज्ञानचंद्र व शिवसागर को बुलाया गया। इसके बाद मरीजों का सुचारू ढंग से उपचार शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed