{"_id":"62852e9fa8344a3cfa429f1f","slug":"dialysis-started-with-four-new-machines-ambedkar-nagar-news-lko631189983","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार नई मशीनों से भी होने लगी डायलिसिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार नई मशीनों से भी होने लगी डायलिसिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में किडनी से जुड़े मरीजों की डायलिसिस प्रक्रिया में अब और तेजी आयेगी। बुधवार को जिला अस्पताल में चार नई डायलिसिस मशीनों का शुभांरभ भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अस्पतालों में सुविधाओं को बढ़ाने तथा मरीजों को बेहतर उपचार दिलाने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है। इसका लाभ भी बढ़ चढ़कर मरीजों द्वारा उठाया जा रहा है। जिला अस्पताल में इन चार अन्य मशीनों के शुरू हो जाने से संबंधित मरीजों के इलाज में और तेजी आयेगी।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि अस्पतालों में मरीजों का बेहतर इलाज तय हो, इसके लिए चिकित्सकों व अन्य स्टाफ को अपने अपने नैतिक दायित्वों का निर्वहन करते रहना होगा। सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा ने बताया कि पूर्व में मरीजों के लिए छह मशीनें जिला अस्पताल में स्थापित थी। इस बीच चार अन्य मशीनों का संचालन शुरू हो जाने से मरीजों के इलाज में और तेजी आएगी। डायलिसिस के लिए जिला अस्पताल में अब कुल 10 मशीन कार्य करेंगी। चिकित्सकों व कर्मचारियों को निर्देश है कि वह अस्पताल में आने वाले मरीजों का न सिर्फ बेहतर उपचार तय करें वरन कोई समस्या होने पर उसका निस्तारण भी समय रहते करें।
इस मौके पर सेंटर मैनेजर राहुल सिंह व रिजिनल मैनेजर चंदन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। उधर जिला अस्पताल में डायलिसिस से जुड़ी चार अन्य मशीनों के संचालन पर मरीजों व तीमारदारों के अलावा आम नागरिकों ने खुशी का इजहार किया। नागरिक प्रदीप, राहुल, वीरेंद्र आदि का कहना है कि चार अन्य मशीनों के संचालन से डायलिसिस से जुड़े मरीजों के इलाज में तेजी आयेगी। सरकार का यह कदम अत्यंत सराहनीय है।