फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   DG found mistakes at every step

Ambedkar Nagar News: डीजी को कदम-कदम पर मिलीं गड़बड़ियां

Thu, 05 Jan 2023 04:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
DG found mistakes at every step
अंबेडकरनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में बुधवार को महानिदेशक स्वास्थ्य शिक्षा को कदम-कदम पर गड़बड़ी मिली। इससे वह काफी नाराज दिखीं। जूनियर रेजिडेंट की नियुक्ति से लेकर छात्र-छात्राओं को परीक्षा से वंचित किए जाने तक में पूरी तरह नियमों का पालन न होने पर नाराजगी जताई। पूरे दौरे में महानिदेशक का जैसा रुख रहा है, उसके चलते जल्द ही कॉलेज प्रशासन पर बड़ी कार्रवाई के आसार दिख रहे हैं।
विज्ञापन

महानिदेशक श्रुति सिंह को बताया गया कि जूनियर रेजिडेंट की नियुक्ति से लेकर उनकी संविदा बढ़ाने तक में मनमानी की जाती है। रकम की डिमांड होती है। इसके लिए तरह-तरह की अड़चनें लगाई जाती हैं। डिमांस्ट्रेटर की नियुक्ति में भी इसी तरह की गड़बड़ी गई है।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं द्वारा कम उपस्थिति को लेकर अवैध वसूली करने तथा समारोह के नाम पर मनमानी वसूली की भी शिकायत की गई। डीजी के सामने आरडी यादव से लेकर एनाटॉमी विभाग की डिमांस्ट्रेटर डॉ. प्रवल्लिका का ही मुद्दा छाया रहा। डॉ. प्रवल्लिका पर आरोप लगाया गया कि उनके द्वारा छात्र-छात्राओं का शोषण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खबर है कि इस पर डीजी ने खूब फटकार भी लगाई है। खबर यह भी है कि फैकल्टी के साथ बैठक के दौरान प्राचार्य डॉ. संदीप कौशिक भी वहां बैठे रह गए। फैकल्टी ने अलग से बात करने को कहा जिस पर डीजी ने प्राचार्य को बाहर जाने का इशारा कर दिया। इसके बाद अलग-अलग फैकल्टी से बात की।

महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा ने राजकीय मेडिकल कॉलेज जाने से पहले कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम सैमुअल पॉल एन से मुलाकात की। दोनों अधिकारियों ने काफी देर तक मेडिकल कॉलेज के हालात पर चर्चा की। इसके बाद डीजी ने एडीएम डॉ. सदानंद गुप्त, एएसपी संजय कुमार राय, एसडीएम टांडा दीपक वर्मा व सीओ संतोष कुमार आदि की मौजूदगी में मेडिकल कॉलेज में घंटों जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed