{"_id":"64bd64a0d7fa907ecf059b6c","slug":"devotees-will-turn-up-today-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1001-658-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: भोलेनाथ की पूजा व जलाभिषेक करने आज उमड़ेंगे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: भोलेनाथ की पूजा व जलाभिषेक करने आज उमड़ेंगे श्रद्धालु
Sun, 23 Jul 2023 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 23 Jul 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
शिवबाबा धाम।
अंबेडकरनगर। सावन माह के बीच में मलमास का आना श्रद्धालुओं के लिए अच्छा संयोग है। सावन के सोमवार को भोलेनाथ की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक करने के लिए शिव मंदिरों में श्रद्धालु उमड़ेंगे। इसके लिए प्रमुख शिव मंदिरों में जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं।
शिवभक्तों की भीड़ को देखते हुए अकबरपुर नगर से सटे पवित्र धाम शिवबाबा में तैयारियां की गई हैं। सोमवार कांवड़िये नहीं पहुंचेंगे लेकिन बड़ी संख्या में भोलेनाथ के भक्त जुटेंगे। वैसे भी प्रत्येक सोमवार व शुक्रवार को बाबा के धाम में श्रद्धालु पहुंचते हैं। सावन के सोमवार को शिवबाबा का धाम हर-हर महादेेव व भोलेनाथ के जयकारों से गूंजेगा।
अकबरपुर नगर के गायत्री मंदिर परिसर स्थित शिव मंदिर, रसूलाबाद हौजपट्टी स्थित शिव मंदिर, शहजादपुर शिवालय, अकबरपुर रोडवेज के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के शिव मंदिर में पहुंचकर श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की आराधना करेंगे। सावन माह की तरह मलमास में भी श्रद्धालु उपासना के लिए शुभ मानते हैं। टांडा, जलालपुर, आलापुर व भीटी क्षेत्र के शिव मंदिर में भी श्रद्धालुओं के लिए तैयारियां हैं। एएसपी संजय कुमार राय ने बताया कि मंदिरों के आसपास सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।